अध्याय 16
रविश्री की जन्म-कुण्डली
जन्म-कुण्डली
संत रविशंकर परमहंस का जन्म तारीख 5 जुलाई सन् 1968 को बुधवार एवं गुरुवार के संधिकाल में, सूर्योदय से लगभग एक घंटे पूर्व भारतीय समयानुसार 4 बजकर 25 मिनिट पर मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ जिले की जतारा तहसील के अन्तर्गत छिपरी नामक ग्राम में हुआ था ।


विवेचना
रविश्री की जन्म कुण्डली की सामान्य विवेचना विख्यात ज्योतिर्विद 'त्रिपाठी रवीन्द्र कुमार शास्त्री' उरई के द्वारा
" श्री गणेशाय नमः'
श्री रावतपुरा सरकार के स्थान पर साधनारत श्री रविशंकर परमहंस की जन्म कुण्डली में स्पष्ट रूप से प्रवज्या योग देखा जा सकता है। रविश्री की मिथुन लग्न में रवि, मंगल और बुध, शुक्र चार ग्रह हैं । तृतीय राशि में सिंहराशिस्थ - गुरु सुख (चतुर्थ) स्थान में, कन्याराशिस्थ चन्द्र एवं केतु दशम् में, मीन राशि का राहु तथा लाभ स्थान में मेष राशि का शनि है ।
श्री बराह मिहिर रचित "बृहज्जातक" के 15 वें अध्याय में प्रवज्या अर्थात् संन्यास योग वर्णित है ।
सर्वप्रथम श्लोक-
एकस्थैश्चतुरादिभिबफलयुतैर्जातः पृथग्वीर्यगैः /
शाक्याजीविकभिक्षुवृद्धचरका निर्ग्रन्थवन्याशनाः //
माहेयज्ञगुरुक्षपाकरसितप्रभाकरीनैः ऋमात् /
प्रवज्या बलिभिः समाः परजितैस्तत्स्वामिभिः प्रच्युतिः //
अर्थात् चार, पांच, छ: अथवा सात ग्रह एक स्थान में होने से संन्यास योग होता है। उक्त कुण्डली में चार ग्रह एक स्थान पर हैं अतः संन्यास योग सिद्ध है ।
डॉ. वैंकटरमन बैंगलोर ने Astrological Magazine के अप्रैल 1991 के अंक में पृष्ठ 330 पर लिखा है कि चन्द्र राशि और लग्न के स्वामी एक ही स्थान में हों अथवा एक दूसरे को देखते हों तो संन्यास की ओर अग्रसर करते हैं।
उपरोक्त योगों के अतिरिक्त कुण्डली में आत्मकारक सर्वाधिक अंश पर चंद्र है जो कन्या राशि में चौबीस अंश नौ कला व चालीस विकला पर है और सिंह राशि के नवांश में है । आत्मकारकांश कुण्डली निम्नलिखित बनती है ।
।। अथात्मकारकांश कुण्डली ।।

आत्मकारकांश कुण्डली में द्वादश भावस्थ केतु मोक्ष का योग बनाता है । मोक्ष के लिए सांसारिक बंधन से विरक्ति आवश्यक है । यदि विरक्ति का भाव न होता तो सत्रह वर्ष की छोटी आयु में घर से निकलकर देवराहा बाबा जैसे निर्लिप्त संत के संपर्क में कैसे पहुंच सकते थे । यहाँ ध्यान देने वाली बात यह भी है कि जन्मकुण्डली के अनुसार विंशोत्तरी दशा चक्र देखने पर यह ज्ञात होता है कि 17 वर्ष 24 दिन की आयु से 1 वर्ष 18 दिन के लिए केतु की अन्तर्दशा राहु की महादशा में आई थी, उसी ने घर से विरक्त होने की बुद्धि की ।
उसी क्रम में शुक्र की अन्तर्दशा में सन्यास की स्थिति प्राप्त हुई। शुक्र संन्यास योग कारक चार ग्रहों में से एक है।
कन्याराशि में चन्द्र होने से स्वभाव की सरलता प्राप्त होती है । कन्या का चन्द्र जातक को सत्य का उपासक बनाता है। कन्या राशि में चन्द्र होने से जातक । प्रिय बोलने वाला तथा मेधावी होता है तथा दूसरों की धन संपत्ति से युत होता है । “ब्रहज्जातक' के सत्रहवें अध्याय 'चन्द्रराशि शीलाध्याय' के अनुसार- सस्त्रांशुवाहुः सुखी ।
वीडामन्थरचारूवीक्षणगतिः
श्लक्ष्णः सत्यरतः कलासु निपुणः शास्त्रार्थ विद्धार्मिकः ।।
मेधावी सुरतप्रियः परगृहै र्वितैश्च सँय्युज्यते ।
कन्यायां परदेशगः प्रियवचः कन्याप्रजौल्पात्मजः ।।
यह चंद्र चतुर्थ स्थान में स्थित है अतः राजयोग कारक भी है। संन्यासियों के संदर्भ में राजयोग का फल किसी मठ आदि के मठाधीश आदि होकर प्राप्त होता है।
'गौरी जातक के अनुसार
चन्द्राद्दशममे सूर्यो जन्मकाले यदा भवेत् ।
राजमान्यो बहुज्ञाता प्रसिद्धिः कुल नायकः ।।
अर्थात् चन्द्र से दशम राशि में सूर्य होने से जातक राजाओं द्वारा सम्मानित, ज्ञाता, ख्याति प्राप्त और अपने कुल में श्रेष्ठ होता है ।
उक्त सूर्य जन्म-लग्न में स्थित होने से "तनुस्थः रवि तंगुयष्टिं विद्यते " अर्थात् ऊँची नाक, शरीर तथा ललाट होते हैं । विशेष फल यह है कि लग्नस्थ सूर्य से सदैव पर्यटन करते रहने का योग होता है। मिथुन राशि में सूर्य होने से जातक में दिव्य दृष्टि, दिव्य ज्ञान और सभी विद्याओं को प्राप्त करने की अद्भुत शक्ति होती है ।
चंद्र से दशमभावगत मंगल होने से वाहन सुख, 'धन अति विपुल' होने के साथ जन्म लग्न में मंगल कष्ट कारक भी होता है । मिथुन का मंगल तेजस्वी और निर्भीक बनाता है।
मिथुन लग्न ग्रह - बुध, चंद्र से दशम स्थान में स्थित है, अतः प्रिय वाणी दिव्य ज्ञान, गीत–संगीत आदि कलाओं का भी ज्ञान होता है। बुध लग्नस्थ होने से अन्य ग्रहों के द्वारा कृत अरिष्ट का नाशक भी होता है शरीर विशेष सुंदर और स्वस्थ्य होता है, परंतु रोगग्रस्त होने पर चिकित्सा कठिन होती है । "चंद्रात दशमगे सौम्ये राजयोगी नरः सदा" के अनुसार बुध प्रबल राजयोग कारक है तथा लोकप्रियता भी देता है।
मिथुन लग्न के लिए बृहस्पति, सप्तमेश होने से बाधक होता है । 'तृतीय भाव में बृहस्पति मिथुन लग्न के जातक के भाग्य में बाधक होता है तथा किसी से भी मोह नहीं होने देता, अतः आत्म चिन्तन में साधक होता है। चंद्र से बारहवां गुरु कुटुम्बी जनों से भी विरोध कारक होता है। सिंह राशि में गुरु स्थित होने पर उच्च का फल प्राप्त होता है, एवं पराक्रम की अधिकता के कारण भाग्य संबंधी सभी बाधाऐं नष्ट हो जाती हैं ।
मिथुन राशि की लग्न में चन्द्र से दशमराशि गत शुभ अंग विन्यास को मोहक तथा बुद्धि को कलाओं का मर्मज्ञ बनाता है तथा उपरोक्त सभी शुभ फलों की पुष्टि करता है एवं विशेष रूप से दीर्घायु का कारक होता है ।
लाभभावस्थ शनि नीच राशि का है, और चन्द्र से अष्टम में है । अतः पिता के लिए कष्ट कारक है परंतु दान आदि शुभ कर्मों में व्यय कारक होने से शुभ कारक है और धन को स्थिर रखता है । लग्नगत प्रवज्या योग कारक ग्रहों पर शनि की पूर्ण दृष्टि यह इंगित करती है कि शनि की दशा में पूर्ण रूपेण विरक्ति प्राप्त होती है और सांसारिक प्राणियों से दूरी की प्रवृत्ति आ सकती है। दशम एवं चतुर्थ भावों में क्रमशः राहु एवं केतु हैं, अतः माता एवं पिता के लिए कष्ट कारक है। वैसे भी संन्यासी प्रवृत्ति के पुत्र से माता पिता को क्या सुख प्राप्त हो सकता है। राहु संन्यास प्रवृत्ति में बाधक एवं केतु साधक है। उपरोक्त फल से स्पष्ट है कि जन्म कुण्डली का फल किसी महापुरुष का ही कारक है । आत्मकारकांश में चन्द्र गौरी में भक्ति कारक है। तथा सांख्ययोगज्ञ मीमांसक, साहित्यज्ञ भी बनाता है तथा ऐसा जातक अच्छा गायन भी करता है अथवा गायन कला का ज्ञाता होता है ।
कन्या राशि और मिथुन लग्न में बुध बुद्धि को अत्यंत तीव्र बनाते हैं तथा स्मरण शक्ति भी विशेष अच्छी होती है ।
प्रस्तुत कुण्डली में निम्नलिखित प्रमुख योग स्पष्टतः दृष्ट हैं—
1. भद्रमहापुरुष महायोग - मिथुन लग्न में बुध का स्वग्रही होना, पंच महापुरुष योगों में से एक योग है, जो भद्रपुरुष महायोग कहलाता है । रविश्री की कुण्डली में न सिर्फ यह योग स्पष्टतः देखा जा सकता है, वरन् इस योग को और ज्यादा प्रभावशाली बनाने वाले अन्य योग भी इस कुण्डली में प्रत्यक्ष हैं।
अ. भद्रमहापुरुष नामक महायोग बुध के लग्नस्थ होने के अतिरिक्त कन्या राशि में और ज्यादा प्रभावशाली होता है ।
ब. इस योग में बुध अगर सूर्य के साथ हो तो बुधादित्य योग व्यक्ति की भद्रता को देश विदेश तक विख्यात करवाने में सहायक होता है ।
2. पातक कालसर्प योग - जब राहु दशम तथा केतु चतुर्थ भाव में हो एवं अन्य ग्रह इनके मध्य हों तब पातक कालसर्प योग होता है । एवं यह बात विचारणीय है कि चंद्र का केतु से अंशों में आगे निकल जाना एवं अन्य शुभ महायोगों के कारण आंशिक कालसर्प होकर भी यह अल्प प्रभावी है । परंतु इसकी उपस्थिति के प्रभावों के घटित होने से इन्कार नहीं किया जा सकता। इसके प्रभावों में नाना, नानी, दादा, दादी का वियोग एवं माता-पिता का विरहजन्य कष्ट सहन करना पड़ता है। ऐसा जातक सदैव व्यथित रहता है। खास तौर पर राहु एवं केतु की दशा एवं अन्तर्दशा जातक के लिए शुभ नहीं होती है ।
3. विशिष्ट योग - जिसके जन्म काल में सूर्य के साथ अस्त होकर भी बुध यदि अपने ग्रहों में हो तो जातक विशिष्ट विद्वान होता है।
4. अमल कीर्ति- लग्न या चंद्रमा से दशम् भाव में विशिष्ट ग्रह होने पर यह सिद्ध योग बनता है जो रविश्री की कुण्डली में स्पष्टतः दृष्ट है ।
श्री रवीन्द्र दत्त शास्त्री के अनुसार श्री रामकृष्ण परमहंस की कुण्डली एवं श्री रविशंकर परमहंस की कुण्डली में 80 प्रतिशत साम्यता देखी जा सकती है । दतिया स्टेट के राज्याचार्य राज - ज्योतिषी रह चुके लगभग पच्चासी वर्षीय श्री श्रीधरराव अग्निहोत्री फलित - ज्योतिष के लिए विख्यात हैं। अब इस समय सेंवढ़ा जिला दतिया में निवास करते हैं ।
आपके अनुसार
सर्वप्रथम सुयोग जो कि अतिविलक्षण परिलक्षित है ।
1. शारदा योग - यदि दशम का स्वामी सहजस्थ हो, बुध केन्द्र में हो, सूर्य पराक्रमेश होकर लग्नगत हो, चन्द्र से द्वादश गुरु हो, बुध+भौम (मंगल) की युति हो तो शारदा योग होता है । इसके फलस्वरूप जातक में उत्कर्ष की सूझ-बूझ, सामाजिक व सांसारिक समस्याएं सुलझाने की वरिष्ठ प्रतिभा होती है । (देवज्ञ मनोहरे गर्गवचन 68/6)
2. लक्ष्मी योग - यदि नवम् भाव का स्वामी लाभ में एवं लग्न का स्वामी लग्न में हो, तो लक्ष्मी योग होता है, इस योग के फलस्वरूप जातक स्वयं तीर्थ निर्माता होता है । ( रत्नमालायां 207 / 44)
3. श्री नाथ योग– सप्तमेश सहज में तथा सहजेश मंत्रेश रोगेश एवं लग्नेश केन्द्र अथवा किसी भी भाव में एकत्रित हो जायें, तो ऐश्वर्य प्रदान करते हैं । ( जातक भूषा प्र. सं. 831 ला. सं. 28)
4. राज योग - यदि मेष का शनि लाभगत हो, लग्नस्थ भौम मिथुन राशि का हो, द्वितीयेश सुख में हो, राज्येश सहजस्थ हो पंचमेश भी केन्द्रगत हो तो उक्त ग्रह स्थिति राजयोग बनाती है, इसी प्रकार लग्न में मिथुन का बुध एवं दशम् का राहू भी यही योग बनाते हैं ।
इसी तारतम्य में कन्या का चंद्र लगनस्थ बुध भौम युति भी यही योग बनाते हैं ।
कलत्रेशो + राज्येशो, सहजे गतस्यादिति राजयोग दितो - मनीष :
(वराहमिहिराचार्य स्मृति चंद्रिकायाम 42 / 17 )
उपर्युक्त योग के फलस्वरूप जातक राजा होकर भी त्यागी एवं भोगरहित होता है, वर्चस्व एवं असाधारण वैभवयुक्त होता है ।
5. शारीरिक लक्षण अजानबाहु योग - यह योग जातक के दो पूर्व जन्मों के विरक्ति मार्ग का द्योतक होता है एवं पूर्वजन्म-जन्मान्तरों से संचित सुसंस्कारित प्रतिभा से युक्त जातक की ओर स्पष्ट संकेत देता है । अजानबाहु इसका प्रथम लक्षण एवं प्रत्यक्ष प्रमाण माना जाता है ।
पुरुषार्थी, परमार्थी, लोक मंगल ही जन्म का कारण होता है। यह जन्मजात उपलब्धि नहीं होती, न किसी का दिया हुआ वरदान और न ही भाग्यवश तथा आकस्मिक सुयोग कहा जा सकता है । ऐसे जातक की स्वोपार्जित संपदा जिसे कि वह पहले ही दे चुका होता है क्रमशः परावर्तित होती है, यह उसके पूर्व तपोबल का प्रभाव होता है। ऐसी प्रतिभाऐं स्वयं के साथ संपर्कियों को भी संतुष्ट करती हैं, यह योग जातक के आत्मबली होने का भी प्रतीक है तथा उसमें चिंतन, चरित्र, व्यवहार विशेष विशिष्टता युक्त व आश्चर्य चकित करने वाला होता है । इस जातक की कृतियां असाधारण होती हैं, अदृश्य दैवीय शक्ति दैवीय प्रयोजन की सफलता हेतु उद्भूत होती हैं, वस्तुतः युग की विकृतियों के शमन हेतु द्वितीय तृतीय जन्म भी धारण करती है । प्रतिभा संपादन हेतु पाठशाला में बिना अध्ययन किए ही समाज कल्याण की क्षमता एवं वक्त्रत्वता का पूर्ण बोध जन्मान्तर का तपोबल उपलब्ध कराता है ।
( राजमार्तण्ड, रत्नामालायाम् पृ. 158, श्लोक 19.23)
6. सम्राट योग एवं ईश प्रतिनिधि योग-
केन्द्र त्रिकोणे जीवेच (केवा) भानु भार्गवयोस्तनौ ।
सौम्ये भोग्ये युतिः प्राप्ति - जन्मद्वय गतोऽपिवा ।।
धर्माधियो गते लाभे लाभेश उदयास्थितिः ।
उद्याधियो कंट केशो यदिस्यात्कंट के स्थितः ।।
जन्मर्क्षास्सिकलाः श्रेष्ठा, शुभ ग्रह युताक्षिता ।
यदि आपोक्लम युक्ता साधना योग तत्परः ।।
पुनर्जन्माय जातात्मा अवतार सभोमतः
तथापि उक्त ग्रह स्थिति इस लेख के आधार पर ईश प्रतिनिधि योग जातक की कुण्डली में परिलक्षित हो रहे हैं । और मात्र दो गर्भ का पूर्ण आभास हो रहा है।
( प्रयोग परिजात 146 / 26, गर्भ गत प्रकरण)
7. अद्वितीय योग-
उदये च भवने भौमः सोमो पत्येन संयंतः
दैतयाचार्येण संयुक्तो राजयोगो विधीयते
फल–लाभेश लग्नगत भौम चन्द्र पुत्र सौम्य से युति करता हो और भृगु (शुक्र) सहवास हो तो ऐसा जातक आलौकिक एवं पूर्वजन्म की स्मृति की धारणा शक्ति से युक्त होता है।
(स्मृति चंदिकाया परशुरामेण )
8. बुन्देलखण्ड क्षेत्र में भडुरिश ऋषि भी अपने समय के ज्योतिषीय मर्मज्ञ हुए हैं,
जो अनुभव की प्रखरता के धनी थे, आपके आधार पर उक्त कुण्डली का विश्लेषण -
- बुध, भगु, रवि भौमयुत, जो कऊँतन में होय ।
राजयोग महचानिये, अद्वितीय जन होय ।।
- चौथे चन्द्र बुध रास में, जो कहुं बैठो होय |
गुरुदेव यदि तीसरे - इकलो नृप सम होय ।।
- शुक्र जो पहले भवन में दसमें राहु होय ।
तीजे में गुरु के गए निश्चित राजा होय ।।
3. जो रवितें घर चार में, सनी के चंदा जाय ।
तो वा सुत की मात के दूजे रवि को धाए । ।
(अर्थात् लग्नगत सूर्य से सुखभाव में चंद्र ये दोनों ही बुध की राशिगत् हों
तो माता को समझना चाहिए कि उसने सूर्य के समान तेजस्वी पुत्र प्राप्त किया है ।)
9. इस कुण्डली की दशा एवं अन्तर्दशा को देखने के पश्चात् भविष्य कथन—
(1) अड़तीसवाँ वर्ष पीड़ा कारक हो सकता है, तथापि ईष्ट श्री वायुपुत्र के कृपाकटाक्ष से सहज में ही समय निकल जायेगा ।
(2) छप्पन वर्ष की आयु पर मानसिक परिवर्तन, शनि पराक्रम पराकाष्ठी, तृतीय भवन शुभ ग्रह युक्त हो तो किसी पवित्र तीर्थ पर ब्रह्मलीन कराता है ।
बुध दशा मोक्षागार्मी, केतु दशा गुप्त स्थलवासी शनि तृतीये शुभ योगेन शुभ देशे भृतिर्भवत् छिहत्तर वर्ष, पांच माह की अवस्था पर किसी अन्य भक्त की पीड़ा को स्वयं धारण कर सकते हैं और यदि ईश्वर इच्छा रही तो उन्यासी वर्ष दो माह की अवस्था तक भी धरावास कर सकते हैं ।
10. और अंत में- सन् 1600 के अन्तर्गत अकबर के दरबारी रत्न अब्दुर्रहीम खानखाना राजनीतिज्ञ के साथ-साथ ज्योतिष शास्त्र के भी विशेष ज्ञाता थे, उनकी फलित पर अनूठी पकड़ थी । "खेट कौतुकम" नामक पुस्तक उनकी विलक्षण कृति थी।
उक्त पुस्तक के आधार पर उक्त कुण्डली का विश्लेषण निम्नानुसार है। प्रदर्शित योगों के आधार पर जन्मस्थ ग्रहों की परिपुष्टि सटीक साबित होती है।
- लग्न (महिल) में सूर्य, कन्या के चंद्र (महताब ) एवं गुरु (मुश्तरी ) त्रिकोण में व सूर्य के घर में स्थित हो तब
महिल आफताबो कन्य के माहताबो |
या मुश्तरी आफताबेच खाने त्रिकोणे ।।
भवैन्मान दो दौलतो लश्कराढ़यो ।
जरी जर्जरी 'बख्त - दाता' चिरायु ।।
- गुरु केन्द्र से त्रिकोण में, सूर्य लग्न में एवं बुध (अतारिद) भी लग्न में स्थित हो तब—
यदा मुश्तरी केन्द्र खाने त्रिकेबा ।
यदा लग्नखाने रिपौ आफताबः ||
अतारिद विलग्नैरोबख्त पूर्णः ।
रूतबा दीन 'दारोऽथवा बादशाहो ।।
यदा भाग्य मालिक भले घर पड़े ।
कमाकर सुदौलत खजाने भरे ।।
करेंगे जब खुशी अमीरी सुफल ।
बजीरी अमीरी करे बेफिकर ||
- शुक्र ( चश्मखोरा) लग्न में एवं गुरु ( मुश्तरी) केन्द्र से त्रिकोण में स्थित हो तब—
यदा चश्मखोरा लग्न खाने जमीबा ।
यदा मुश्तरी केन्द्र खाने त्रिकेबा ।।
तदा ज्योतिषी..... क्या लिखेगा कहेगा ।
हुआ बालका.......बादशाही करेगा ।।