द्वितीयोऽनास्ति · अध्याय 20 / 21

English
☰

अध्याय 20

वह अलौकिक पुरुष और ये भविष्यवाणियाँ

भविष्य के नजरिये से इस सदी को भविष्यवाणी सदी घोषित कर दिया जाता तो गलत न होता । इस सदी को लेकर लोगों के दिलो दिमाग पर एक कौतुहल, एक भय व बैचेनी छायी हुई है कि आखिर होगा क्या ? जहाँ एक ओर कलियुग के अंत को लेकर तरह-तरह की बातें कहकर भविष्य वक्ताओं ने डर पैदा किया है वहीं दूसरी ओर इस सदी के प्रारम्भिक दशकों में सतयुग की शुरुआत एक महान संत के आगे आने की भी भविष्यवाणी करके एक सुखद प्रतीक्षा करने को कहा है।

वैसे बिरले ही होते हैं जिन्हें प्रकृति प्रदत् यह महारथ हासिल होता है कि वे भविष्य के अंदर झांककर पर्दे के पीछे सूक्ष्म जगत् में पक रही खिचड़ी के बारे में सही-सही अनुमान लगा सकें ।

चार सौ वर्ष पूर्व 1503 दिसम्बर में सेंट मेरी नामक स्थान में जन्मे फ्रेंच यहूदी नास्त्रेदमस् ने अपने जीवन काल में 2500 भविष्यवाणियाँ की जिनमें से 800 से ऊपर बिलकुल सटीक व सही साबित हुईं, उनकी अन्य भविष्यवाणियाँ सन् 3797 तक की हैं। इस भविष्यवक्ता की उन समस्त अनूठी भविष्यवाणियों को सेंचुरीज नामक पुस्तक में संकलित किया गया है एवं पौराणिक प्रतीकों का रूप दिया गया है ये भविष्यवाणियाँ 'रिक्ड कवाड्रेन' समूह के साथ 100 भागों में बंटी हुई हैं, प्रत्येक 100 का समूह सेंचुरी के नाम से जाना जाता है । यह पुस्तक काव्य रूप में लिखी हुई है जिसको समझने का प्रयत्न करना पड़ता है। तमाम व्याख्याकार व जिज्ञासु उनकी इन काव्य चौपाइयों का अर्थ अपने-अपने हिसाब से निकालते हैं ।

'नास्त्रेदमस की सर्वाधिक चर्चित भविष्यवाणी की व्याख्या'

"तीन सागरों की श्रृंखला में स्थित विश्व के पूर्व में स्थित किसी देश में, एक ऐसा चमत्कारी प्राणी जन्म लेगा जो बृहस्पतिवार को अपना पवित्र दिन मानकर उपासना करेगा। वह प्राणी इतना महान् और शक्तिशाली होगा कि वह तूफान की भांति पूरे विश्व पर छा जायेगा ।"

तर्क-

1. कुछ विद्वानों ने इस भविष्यवाणी को अमेरिका से जोड़ा है जिसका पता तो नास्त्रेदमस् की मृत्यु के दो सौ वर्ष पश्चात् चलता है इसके अलावा अमेरिका को उसने हर जगह न्यू सिटी कहकर सम्बोधित किया है। इसके अतिरिक्त भारत ही ऐसा देश है जिसे तीन सागरों की श्रृंखला प्राप्त है ।

2. गुरुवार को अपना विशेष दिन मानने वाले निश्चित रूप से सिर्फ भारत के हिन्दू ही हैं। इसके अतिरिक्त किसी देश में बृहस्पति की पूजा नहीं होती है । अर्थात् 'गुरु को सर्वोपरि मानने वाला वह प्राणी भारत का होगा' यह मत तमाम व्याख्याकारों का है ।

इसके अलावा नास्त्रेदमस ने अपनी पुस्तक में लिखा है कि इक्कीसवीं सदी के आरंभ होते ही विश्वव्यापी नरसंहार के एक समूचे कुचक्र का ही अंत हो जायेगा और मनुष्य में दिव्यता और धरती पर स्वर्गोपम् वातावरण बनाने वाला समय आयेगा। एक नए व्याख्याकार जॉन होम का कहना है कि इस संकट और चुनौती के समय में एक नई आध्यात्मिक चेतना का उदय होगा जो सदी के अंत तक अपने पूरे चढ़ाव पर आ जायेगी । नास्त्रेदमस ने इस आध्यात्मिक चेतना को एज आफ ट्रुथ अर्थात् सतयुग का प्रारंभ कहा है ।

नास्त्रेदमस ने उस अद्भुत अलौकिक पुरुष को ग्रेट - चायरेन के नाम से पुकारा है एवं कहा है कि समस्त विश्व पर अपने सत्य, प्रेम, त्याग एवं करुणा के बल पर वह विजय प्राप्त करेगा ।

'ग्रेट - चायरेन' की व्याख्या करते हुए विद्वानों ने अलौकिक व चमत्कारिक प्रखर प्रज्ञा संपन्न उस महान् व्यक्तित्व की ओर संकेत किया है जो आने वाले दिनों में अपने तीक्ष्ण वैचारिक एवं आध्यात्मिक प्रवाह से समस्त विश्व में एक नयी महाक्रांति खडी करेगा ।

महाविनाश के संबंध में नास्त्रेदमस की काव्य चौपाई की व्याख्या इस तरह से की गई है।

At the end of 20th Century and starting of 21st Century from the sky will come the king of terror

अर्थात् इक्कीसवीं सदी के प्रारंभ में महाविनाशी युद्ध प्रारंभ होने की प्रबल संभावनाएं हैं।

विख्यात खगोलशास्त्री डेविडसन ने अपनी पुस्तक 'द ग्रेट पिरामिड्स एण्ड इट्स डिवाइन मैसिज' में मिश्र के उन भविष्य कथनों को संकलित किया है जो पिरामिडों में अंकित हैं ।

डेविडसन का मानना है कि इन पिरामिडों पर पृथ्वी के जन्मकाल से लेकर प्रलय तक की घटनायें अंकित हैं।

पिरामिड गणनाओं के अनुसार 1924 के बाद से सही निकली भविष्यवाणियों की संख्या 63 है ।

1924 में प्रकाशित अपनी पुस्तक में डेविडसन ने पिरामिडों की भविष्यवाणी के आधार पर निष्कर्ष में लिखा है कि " एक ऐसा दौर आयेगा जब दुनिया में तेज रफ्तारी सुविधाओं तथा आराम के अनोखे साधनों में अपनी नैतिकता तथा सामाजिक जिम्मेदारियां भुलाकर आपाधापी में लगे लोगों का बोलबाला होगा ।'

तब विनाशक युद्ध की संभावनाएं बढ़ेंगी, विश्व के सभी देशों की अकल्पनीय बर्बादी और तबाही होगी, प्राकृतिक आपदायें कहर बरसायेंगी भयंकर हथियारों का प्रयोग बेरहमी से होगा ।

यह व्यापक उथल पुथल इक्कीसवीं सदी के प्रारम्भ तक चलती रहेगी। इसके बाद एक नये धर्म का उदय होगा। यह आध्यात्मिक युग होगा जिसे पिरामिडों में ‘जमाना रूहानी' कहा गया है । इस दौर का रहनुमा एक संत पुरुष होगा जिसे पिरामिडों में रुहानी शख्सियत कहा गया है। पूरी मानवता इस रूहानी शख्सियत के बताये नक्शेकदम पर चलकर एक लम्बे समय तक सुख भोगेगी । असाधारण भविष्य दृष्टा एण्डरसन के अनुसार "भारत के एक छोटे से गांव में जन्में व्यक्ति का धार्मिक प्रभाव इतना बढ़ेगा कि उससे न केवल भारतवर्ष में बल्कि सारे विश्व में सशक्त वैचारिक क्रांति होगी, जिसका परिणाम यह होगा कि आज संसार धर्म और संस्कृति के जिस स्वरूप की कल्पना भी नहीं करता उस धर्म का तेजी से विस्तार होगा और सारे संसार पर छा जायेगा |

नास्त्रेदमस की ही तरह एक और विलक्षण दिव्य दृष्टा प्रसिद्ध भविष्यवक्ता हालेण्ड के एक यहूदी परिवार में जन्मे गैसर्ड क्राइसे हैं, जो न सिर्फ हालेण्ड वरन् सारे यूरोप में अपनी भविष्यवाणियों के लिए विख्यात हैं । बीसवीं शताब्दी के अंत व इक्कीसवीं शताब्दी के प्रारंभ को लेकर वह कहते हैं "मैं देख रहा हूँ कि पूर्व के अतिप्राचीन देश जहां साधु और सर्पों की पूजा होती है, वहाँ के लोग मांस नहीं खाते, ईश्वर भक्त और श्रद्धालु होते हैं, उससे एक प्रकाश उठता आ रहा है, वहीं किसी ऐसे महापुरुष का जन्म हुआ है जो सारे विश्व के कल्याण की योजना बनायेगा। इस बीच संसार में भारी उथल पुथल होगी, भयंकर युद्ध होंगे जिसमें कई देशों का तो अस्तित्व ही समाप्त हो जायेगा, अत्याधिक वायु दुर्घटनाऐं होंगी। उस व्यक्ति के पीछे अनगिनत लोग चल रहे होंगे। वे लोग एक स्थान के न होकर सारे देश से इकट्ठे होंगे और आग जलाकर उसमें कुछ सुगंधित वस्तुऐं डालकर खुश होंगे, उसके धुएँ से वायुमण्डल शुद्ध होगा। तमाम संसार के लोग उधर देखेंगे और उस पुरुष की बात मानेंगे। सभी राजनैतिक नेता एक मंच पर इकट्ठे होने को विवश होंगे। इन सब बातों का प्रभाव इक्कीसवीं सदी के प्रारम्भ तक मिलने लगेगा और सारा संसार एक सूत्र में बंधता चला जायेगा । इसमें सर्वत्र अमन चैन होगा कोई हिंसा नहीं होगी।

श्रीमती जीनडिक्सन अमेरिका की सबसे जानी मानी भविष्यवक्ता हैं । अपनी कृति “माई लाइफ एण्ड प्रोफेसीज' के जरिये वह कहती हैं कि इक्कीसवीं सदी में एक महान् व्यक्तित्व उभरेगा और समस्त विश्व में शांति की स्थापना करेगा । लोग उसे "ईश्वर का शांतिदूत' कहेंगे जिसे वह 'पीस - मेकर' कहती है । आधुनिक समय में फैले युद्ध की मनः स्थिति को वह भाई-चारे में बदल देगा ।

भविष्यवक्ता “की” ने भी अपनी पुस्तक "वर्ल्ड प्रीडिक्शन्स' में भारत वर्ष को ही धार्मिक नैतिक एवं सांस्कृतिक चेतना के अभ्युदय का केन्द्र बिन्दु माना है । डॉ. जूलबर्न एक फ्रांसीसी लेखक हैं उनकी भविष्यवाणियों की एक श्रृंखला है जिसमें से अधिकांश सच निकल रही हैं पर पूरी तरह नहीं, इस वजह से प्रसिद्धि मिली भी और नहीं भी । आपके अनुसार-

संसार के किसी प्राचीन पर्वत से जो वर्ष भर बर्फ से ढंका रहता है (संभवत: हिमालय) कुछ ऐसी सामग्री, पुस्तकें व स्वर्णमुद्राओं का भंडार मिल सकता है जो ईसा के पूर्व का इतिहास बिलकुल ही बदल सकता है। उससे संबंधित देश इतना शक्तिशाली हो सकता है कि रूस, अमेरिका, फ्रांस, बिट्रेन और जर्मन मिलकर भी उसका सामना करने में समर्थ नहीं होंगे ।

उपरोक्त किसी भी भू-भाग से एक रहस्यमय व्यक्ति का अभ्युदय होगा जो आज तक के इतिहास का सबसे समर्थ व्यक्ति सिद्ध होगा । उसके बनाये विधान सारे संसार में लागू होंगे और इक्कीसवीं सदी के मध्य तक यह विधान पूरी पृथ्वी को एक संघीय राज्य में बदल देगें।

बीसवीं सदी तक विश्व की आबादी 640 करोड़ के लगभग होगी, परमाणु युद्ध तो नहीं होंगे पर वर्ग संघर्ष बढ़ेगा। एक ओर इस तरह के संघर्ष हो रहे दूसरी ओर एक धार्मिक क्रांति उठ खड़ी होगी जो ईश्वर और आत्मा के नये-नये रहस्य प्रगट करेगी। विज्ञान उनकी पुष्टि करेगा फलस्वरूप नास्तिकता नष्ट होती चली जायेगी ।

प्रो. जूलबर्न के अनुसार यह आध्यात्मिक क्रांति भारतवर्ष से ही उठेगी एवं इसका संचालनकर्ता जन्म ले चुका है, उसके अनुयाइयों की बड़ी संख्या भी है । असंभव दिखने वाले कार्य को आत्मशक्ति के माध्यम से सरलता एवं सफलता पूर्वक संपन्न किया जायेगा |

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों की व्याख्या के अनुसार इस महाविनाश के बाद इक्कीसवीं सदी के दूसरे दशक तक सतयुग की शुरुआत होगी ।

कलयुग की अवधि के बारे में भारत के ज्योतिषियों एवं पुराने भविष्यवक्ताओं के विचार आपस में मेल नहीं खाते। गुप्तकाल के ज्योतिषियों के अनुसार कलयुग का अभी पहला चरण चल रहा है लेकिन महर्षि व्यास के वचनानुसार चारों युगों की अवधि इस प्रकार है-

सतयुग - चार हजार वर्ष, त्रेतायुग-तीन हजार वर्ष, द्वापर युग-दो हजार वर्ष एवं कलयुग–एक हजार वर्ष।

इधर श्रीमद् भागवत व विष्णु पुराण के अनुसार कलयुग की पूरी अवधि पांच हजार वर्ष मानी जा सकती है ।

कलयुग की शुरुआत कब हुई इसके बारे में व्याख्याकार मानते हैं कि मोटे तौर पर कृष्ण की मृत्यु के समय को कलयुग का प्रारंभ माना जा सकता है। योगी राज कृष्ण की मृत्यु के बारे में व्याख्याकार मानते हैं कि ईसा से इक्तीस सौ वर्ष पूर्व घटना घटित हुई थी । अर्थात् बीसवीं सदी तक पांच हजार वर्ष पूर्ण होने को हैं। कई विद्वान अपने आकलन के आधार पर बीसवीं सदी को कलयुग का अंत घोषित कर चुके हैं।

ज्योतिषीय आधार पर सन् 2000 की गणनाएँ क्या कहती हैं, आइये देखते हैं ।

नास्त्रेदमस का कहना है कि बृहस्पति व शांति जब एक साथ मेष राशि में होंगे तब महाविनाश की प्रबल संभावनाएं हैं ।

2000 में आठ ग्रह एक साथ मेष राशि में इकट्ठे हो रहे हैं जिसमें से पांच ग्रह तो एक ही नक्षत्र भरणी' में एक साथ इकट्ठे होंगे। अपनी अपनी कक्षा में चक्कर लगाते समय हरेक ग्रह की गति भिन्न होती है।

मंगल ग्रह ने सन् सोलह सौ सैंतीस में जो परिक्रमा शुरु की थी वह 2000 में मेषराशि पर पहुँचेगी ।

बृहस्पति सन् 1656 से चक्कर लगाता हुआ इसी वर्ष मेष राशि पर पहुँच रहा है।

इसी प्रकार शुक्र ने सन् 1765 से, सूर्य ने सन् 1600 से, शनि से सन् 1617 से एवं बुध ने सन् 1645 में जो परिक्रमा शुरु की थीं, वह 2000 में मेष राशि पर पहुँच रही है।

इन सबके एक राशि में इकट्ठे होने के फलस्वरूप खास किस्म का अष्ठग्रही योग बनता है जो कि काल सर्प योग भी बना रहा है।

ज्योतिषियों के अनुसार इन सभी ग्रहों के एक सीध में आ जाने पर पृथ्वी एवं इनकी मिली जुली गुरुत्वाकर्षण शक्ति का क्या प्रभाव होगा कुछ कहा नहीं जा सकता । ध्रुवों की जगह बदलने व उनकी धुरी बदलने से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में असाधारण बदलाव, भूकंप, बाढ़, विनाशकारी गर्मी कुछ भी संभव है ।

नास्त्रेदमस ने सम्भवतः इसी समय को स्तब्धकारी महासमर का समय घोषित किया है । वीर ब्रम्हेन्द्र योगी ने इस दौरान एक पुच्छल तारे के धरती से टकराने की घोषणा की थी जो प्रलयंकारी सिद्ध होगी । इस अकल्पनीय तबाही के बाद एक आध्यात्मिक युग की शुरुआत होगी एवं प्राकृतिक आपदाओं के असर से भारत पूर्णतः सुरक्षित रहेगा तब एक दैवीय अवतार आयेगा ।

इसी दैवीय अवतार को वेद व्यास ने 'कल्कि अवतार' कहा है एवं पवित्र बाईबिल में इसे 'किंग आफ किंग्स' कहा गया है। यह अवतार न्याय, धर्म व शांतिप्रिय होगा एवं इस अद्भुत अवतार का जन्मदाता भारत ही होगा ।

जहां तक 2000 में अष्टग्रही योग से प्राकृतिक आपदाओं की भविष्यवाणी की बात है वह सही नहीं लगती क्योंकि ऐसा ही अष्टग्रही योग 1962 में भी पड़ा था जिसका कतई कोई असर देखने में नहीं आया था।

युद्ध को लेकर भविष्य वक्ताओं के अनुसार अमेरिका के लिए यह वर्ष प्राकृतिक आपदाओं व युद्ध दोनों दृष्टियों से विनाशकारी सिद्ध होगा, खाड़ी देश भी तबाही से होकर गुजरेंगे ।

भविष्य पुराण, पवित्र बाईबिल व नास्त्रेदमस इन सभी के इस बारे में कथन मिलते-जुलते हैं । जिसके अनुसार अमेरिका चीन से सैनिक मुकाबले के लिए विवश हो जायेगा ।

800 वर्ष पूर्व हजरत वली साहब ने भी जो भविष्यवाणी की थी उसके अनुसार "विश्व युद्ध होगा । बीसवीं सदी के अंत में कयामत का कहर बरसेगा जिसमें मुसलमान कौम की सर्वाधिक तबाही होगी।"

'पल्स ऑफ द वर्ल्ड' नामक संस्था विश्व भर के ऐसे लोगों का जो अपने पूर्वाभास दुःस्वप्न और उससे जुड़ी आशंकाओंके सच होने का दावा करते हैं, का संजाल है। इसके विश्लेषण के अनुसार अक्टूबर 1999 में नार्वे में घटने वाले समुद्री तूफान की घोषणा की गई है। इसी संस्था का दावा है कि सन् 2000 जून में इटली में भारी परमाणु दुर्घटना अंजाम ले सकती है ।

'प्रोवेवल आर्चिव्य' भी भविष्यवाणियों से जुड़ी एक संस्था है। इससे जुड़े एक विक्षिप्त पर सच्चे भविष्यवाणी कर्ता रान सेज नामक व्यक्ति ने घोषणा की है कि बीसवीं सदी के अंत में इस्लामी धर्म युद्ध के तहत, न्यूयार्क शहर को परमाणु हमले से नेस्तनाबूत कर दिया जायेगा ।

वैज्ञानिक भी आने वाले वर्षों में सम्भवित आपदाओं को लेकर भयभीत है । उनका अनुमान है कि बांधो के लगातार निर्माण से पृथ्वी का घूर्णन और गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित होगा । अधिकांश बांध भूमध्य रेखा के दोनों ओर स्थित होने के कारण पृथ्वी का जल संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पृथ्वी जो अपने अक्ष पर साढ़े तेईस अक्षांश पर झुकी है के झुकाव में हल्का परिवर्तन हो सकता है ।

एक वैज्ञानिक अनुमान के मुताबिक चंद्रमा द्वारा पृथ्वी पर ज्वार भाटे के प्रभाव से पृथ्वी की अपने अक्ष पर घूमने की गति कम होती जा रही है ।

विश्व पर्यावरण में बढ़ती गर्मी का एक परिणाम यह निकला है कि 1995 में 16,896 वर्ग किलो मीटर के आकार का हिमखंड टूटकर समुद्र में आ गिरा था जिससे समुद्र तल में वृद्धि हुई । कार्नेस विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जेसी पाल ने संभावना व्यक्त की है कि वृहत पैमाने पर ऐसी घटनाएं पृथ्वी पर 'जल-जला' ला सकती हैं।

महाविनाश की बात करें तो संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था 'नासा' को लेकर सदैव ही एक संशय की स्थिति बनी रहती है क्योंकि इसके कार्यक्रमों के अर्न्तगत अंतरिक्ष में जाने वाले रॉकेटयानों में जो ईंधन इस्तेमाल होता है वह 'प्लूटोनियम' है, जो इस पृथ्वी पर सर्वाधिक संक्रामक एवं विनाशकारी तत्व है। यदि एक पाउंड प्लूटोनियम वातावरण में फैला दिया जाए तो हम सब पृथ्वीवासियों को फेंफड़े का कैंसर हो सकता है।

कोई राकेटयान यदि कभी पृथ्वी के वायुमंडल में प्रविष्ट होते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गये तो घर्षण से उत्पन्न उष्णता से उसमें तत्काल विस्फोट होगा और सारा प्लूटोनियम वायुमंडल में फैल जायेगा, इसका प्रभाव पृथ्वी के 50,000 वर्ग किलोमीटर में होगा, इस विनाशकारी प्रदूषण को साफ करने में अनुमानित खर्च है 2470 लाख डालर प्रति वर्ग किलोमीटर । पिट्स युनिवर्सिटी के रेडियोलॉजिकल भौतिकी के डॉ. अर्नेष्ट स्टर्नग्लास के अनुसार तीन से चार करोड़ लोगों की तत्काल मृत्यु होगी । स्वयं नासा के अधिकारी एवं विशेषज्ञ इस संदर्भ में चिंतित हैं ।

भविष्य वक्ताओं की ओर नजर डालते चलें तो आने वाला समय ऐसा नहीं है कि मानवता चैन की सांस ले सके। मगर यह भविष्य कथन जहां एक ओर तबाही का मंजर बताते हैं वहीं दूसरी ओर उज्जवल भविष्य की सुखद अनुभूतियों की आशावान प्रतीक्षा करने को भी संकेत देते हैं।

जिस महान् संत, रहस्यमयी व्यक्तित्व, पीस मेकर, रूहानी शख्सियत, चमत्कारी पुरुष को लगभग सभी भविष्य वक्ताओं ने इस दौर में आगे आने को कहा है। आइये उन संकेतों को इकट्ठा कर यह देखें कि इनमें से कितने संकेत रविश्री के उक्त पुरुष होने की संभावना को मजबूत करते हैं ।

इन सभी भविष्यवाणियों पर बारीकी से दृष्टि डालकर, खासतौर पर जिन भविष्यवक्ताओं की तमाम भविष्यवाणियाँ अब तक शत-प्रतिशत सत्य साबित हुई हैं उस "अलौकिक पुरुष" की पहचान के लिए निम्न संकेत हमें मिलते हैं ।

1. उस 'अलौकिक व्यक्तित्व' का जन्म दाता भारत होगा-तमाम् भविष्यवक्ताओं ने इस कथन पर जोर दिया है जिससे उस व्यक्तित्व को तलाश करने के लिए हमें दुनिया के बहुत बड़े हिस्से को छोड़कर सिर्फ भारत पर ही ध्यान

केंद्रित करना है।

2. वह एक प्रखर प्रज्ञा संपन्न पुरुष होगा न कि कोई स्त्री ।

3. वह गुरुवार के दिन को पवित्र दिन मानता होगा यह संकेत इस बात की संभावना को मजबूत करता है कि वह हिन्दू धर्म से संबंध रखता होगा ।

4. वह पुरुष जन्म से ही चमत्कारी होगा, जिसे " दैवीय शक्ति सम्पन्न पुरुष' या 'रूहानी शख्सियत' कहा जा सके ।

5. वह पुरुष इस समय तक न सिर्फ जन्म ले चुका है बल्कि अपनी युवावस्था के करीब से लेकर प्रौढ़ावस्था तक का व्यक्ति हो सकता है।

6. वह पुरुष 'आध्यात्मिक प्रवृत्ति' का होगा ।

7. वह इस समय एक आध्यात्मिक चेतना की अलख जगाने के कार्य में रत् होगा ।

8. वह व्यक्ति एक विशेष धर्म से जुड़ा होने के बावजूद धर्म, जाति की संकुचित विचार धाराओं से ऊपर होगा ।

9. उस व्यक्ति के अनेक अनुयायी होंगे और लगातार बढ़ रहे होंगे, इसके बावजूद वह व्यक्ति राजनैतिक नहीं होगा ।

10. चमत्कारिक होने के अतिरिक्त यह व्यक्ति स्वयं में ही असाधारण क्षमतावान होगा अर्थात् निश्चित ही एक योगी पुरुष होगा। कृष्ण भी एक योगी पुरुष होने की वजह से ही असाधारण क्षमतावान थे और भगवान मानकर पूजे गए

थे ।

उपर्युक्त दस संकेतों में से व्यक्ति का चमत्कारिक या रूहानी शख्सियत होने का संकेत एक ऐसा स्पष्ट लक्षण भविष्यवक्ताओं ने उक्त पुरुष के बारे में बताया है, जो हमें आने वाले वक्त के बहुत पहले ही उस व्यक्ति की पहचान करवाने में सहायक हो सकता है ।

यहाँ यह भी कहना अनुचित न होगा कि वह व्यक्ति महात्मा गाँधी की तरह भी नहीं होगा ।

महात्मा गाँधी महान् पुरुष थे लेकिन चमत्कारिक या अलौकिक पुरुष उन्हें कतई नहीं कहा जा सकता। रूहानी शख्सियत् का या चमत्कारिक पुरुष का तात्पर्य यहां उन्हीं दैवीय शक्तियों से सम्पन्न पुरुष से है जो हम, देवी देवताओं में होने की उम्मीद रखते हैं। मसलन विवेकानन्द आज होते तो वे उक्त दायरे में ही आते क्योंकि एक चमत्कारी पुरुष की परिभाषा के अंतर्गत् उनमें तमाम क्षमताऐं निहित थीं ।

लेकिन नास्त्रेदमस का यह कहना है कि चमत्कारी पुरुष पैदा होगा अर्थात् जन्म से ही दैवीय शक्ति सम्पन्न होगा यह एक ऐसा लक्षण है जो विवेकानंद को भी उक्त पुरुष होने की संभावना को खत्म कर देता ।

उक्त उदाहरण देने का आशय मात्र यह है कि उक्त सभी लक्षण जो भविष्यवाणियों से मिलते हैं उन्हें मिलाकर अगर उस व्यक्ति को तलाश करें तो यह संभावना बनती है कि वह रूहानी शख्सियत चमत्कारिक महापुरुष "रविशंकर परमहंस” ही हो सकते हैं।

आइये अब हम प्रत्येक संकेत को रविश्री के व्यक्तित्व से मिलाकर देखते हैं ।

प्रथम दो संकेत तो स्पष्ट ही है कि वह अलौकिक व्यक्तित्वधारी एक भारतीय पुरुष होगा ।

तीसरा संकेत गुरुवार को लेकर है, इसके संबंध में निम्न तर्क प्रस्तुत किये

जा सकते हैं

1. रविश्री की मां को आपके जन्म से पूर्व आने वाले सभी स्वप्न गुरुवार की सुबह ही आये ।

2. रविश्री का जन्म भी गुरुवार को ही हुआ ।

3. रविश्री शुरु से ही हल्के पीले वस्त्र धारण करते हैं, यह गुरु ग्रह प्रधान व्यक्तियों के स्पष्ट लक्षणों में से एक है ।

4. रविश्री मंगलवार शनिवार के अतिरिक्त गुरुवार को बाल बनवाना, नाखून काटना जैसे कार्य नहीं करते।

मंगलवार एवं शनिवार इन दो दिनों को विशेष मान्यता देना रविश्री के लिये आवश्यक है क्योंकि सिर्फ लोगों के अंदर धार्मिक चेतना की अलख जगाने के लिये उन्हें द्वैत भाव से जुड़ना पड़ रहा है, अन्यथा वह एक परमहंस अद्वैत योगी पुरुष हैं। एक अद्वैत योगी पुरुष की नजर में सदैव ही गुरु का विशेष सम्मान होता है या यों कहे कि संत पुरुष के लिये सदैव गुरु ही प्राथमिक है । आज रविश्री के हर आयोजन में देवराहा बाबा का विशेष ख्याल रखा जाता है । उपर्युक्त सभी तर्क रविश्री के गुरु एवं गुरुवार के प्रति विशेष अनुरिक्त होने की तरफ साफ-साफ संकेत करते हैं ।

चौथा संकेत कि वह अलौकिक पुरुष जन्म से ही चमत्कारी होगा या दैवीय शक्ति सम्पन्न होगा ।

यह स्पष्ट संकेत रविश्री के "वह एक मात्र पुरुष" होने की तरफ इंगित करता है। जन्म से ही दैवीय शक्ति सम्पन्न होना निःसंदेह एक ऐसा लक्षण है जो ‘अन्य उन व्यक्तियों को जो इस श्रेणी में अन्य संकेतों से आ रहे हैं अलग कर देता है। भारत में चमत्कारिक योगी पुरुष और भी हैं जिन्हें "वह अलौकिक पुरुष" माना जा सकता है, किन्तु दो वजहें उन्हें "वह अलौकिक पुरुष" होने से अलग कर देती हैं। प्रथम तो उनका जन्म से अलौकिक न होना और दूसरी वजह उनके द्वारा सदैव एकांत वास पसन्द करना, लोगों के ज्यादा सामने न आना, लोक कल्याणार्थ भी वह योगी पुरुष दुनियां के सामने न आकर स्वयं को छिपाये रखना चाहते हैं । जबकि रविश्री लगातार लोगों में धार्मिक चेतना की अलख जगाने के उद्देश्य से लोगों से मिलकर उन्हें धर्म से न सिर्फ जोड रहे हैं बल्कि स्वयं के चमत्कारों से ईश्वरीय शक्ति पर भरोसा करने के लिये मजबूर भी कर रहे हैं ।

इसके अतिरिक्त बचपन से दैवीय शक्ति सम्पन्न तो वह हैं ही इसमें संदेह की कोई गुंजाइश नहीं। बचपन में उनके गुफा में जाने एवं बंद तालों के बावजूद घर से निकल जाने की घटनाओं पर गौर करें तो उनकी असाधारण क्षमताऐं स्पष्टतः उभरकर सामने आती हैं जो कि उनके अंदर बचपन से ही मौजूद थी ।

अब हम पांचवें संकेत की ओर बढ़ते हैं जिसके अनुसार उस व्यक्ति की अवस्था युवा से प्रौढ़ तक हो सकती है । यह संकेत भविष्यवक्ताओं के उस पुरुष द्वारा पृथ्वी पर छा जाने की एवं दुनिया को एक नयी राह पर ले जाने की असाधारण क्षमता को दृष्टिगत रखते हुए स्वाभाविक लक्षण मानकर लिया गया है। इसके अतिरिक्त अगर डॉ. जूलबर्न की भविष्यवाणी को सही मानकर चला जाये कि 'सन् 2050 तक उस व्यक्ति के विधान सारी पृथ्वी को एक राज्य में बदल देंगे', तो इस बात की प्रबल संभवनाऐं बनती हैं कि निश्चित ही 'वह अलौकिक पुरुष' इस समय से होकर गुजर रहा होगा। क्योंकि उसको सन् 2050 तक जीवित भी युवावस्था रहना है। इस समय (अर्थात 1999 में) जो व्यक्ति आज 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके हैं वह सन् 2050 तक क्षमतावान पुरुष बनकर जीवित रह सकेंगे इस बात की सम्भावनाऐं लगभग नष्ट ही समझना उचित होगा अतः जो व्यक्ति इस समय (1999) से लेकर 2050 तक क्षमतावान रह सकें सिर्फ वे ही वह अलौकिक पुरुष होने के पात्र हो सकते हैं यह कहना अनुचित नहीं होगा । यह पात्रता रविश्री रखते हैं या नहीं आप स्वयं निर्णय लीजिये ।

छठवाँ संकेत कि वह आध्यात्मिक प्रवृत्ति का होगा यह तो शत प्रतिशत रविश्री पर खरा उतरता है और वैसे भी दैवीय शक्ति सम्पन्न योगी पुरुष आध्यात्मिक होगा यह एक स्वाभाविक बात है, इसी पुरुष के लिये मिश्र के पिरामिडों द्वारा 'रूहानी शख्सियत' नाम इस्तेमाल में लाया गया है।

सातवां संकेत कि वह धार्मिक चेतना की अलख जगाने में व्यस्त होगा, प्रामाणिक तौर पर रविश्री को अपने दायरे में लेता है। रविश्री का महान् उद्देश्य ही यह है कि लोग धार्मिकता से पुनः जुड़ जायें ताकि नैतिक उत्थान हो । यही नैतिक उत्थान हमारे बीच सतयुग लाने का एक मात्र रास्ता है। नैतिक उत्थान, धार्मिकता और चमत्कार इन तीनों को जोड़कर ही रविश्री अपने महान् उद्देश्य को पाने में सफल होंगे यह निश्चित है । यह संकेत भी सिर्फ रविश्री पर ही खरा उतरता है और रविश्री ही "वह अलौकिक पुरुष" हो सकते हैं यह नतीजा भविष्यवक्ताओं के कथन और रविश्री के महान् उद्देश्य को आमने सामने रखकर देखें तो दो जमा दो बराबर चार की तरह साफ साफ नजर आ जाता है । एक परमहंस संत का पुनर्जन्म लेना बिना वजह तो हो नहीं सकता, कुदरत की निश्चित ही कोई योजना के तहत् यह पुरुष इस धरती पर चमत्कारी बनकर आया है दूसरी ओर इसी समय पर भविष्य दृष्टा उस रूहानी शख्सियत के उभरने की बात कर रहे हैं और उसके द्वारा आध्यात्मिक चेतना के अभ्युदय की बात कह रहे हैं । आप मात्र कुतर्कों को एक तरफ रखकर एवं ईसा विरोधी यहूदी न बन कर सकारात्मक दृष्टिकोण से सोचकर देखिए और साथ ही यह भी स्वयं से पूंछकर देखिए कि 'और कौन से स्पष्ट लक्षण होते तब आप यह बात यह बात मानते कि "वह अलौकिक पुरुष" रविश्री ही हैं ??

आठवाँ संकेत कि वह विशेष धर्म से जुड़ा होने के बावजूद धर्म, जाति, क्षेत्र के व्यर्थ वाद-विवादों से ऊपर होगा। यह उस अलौकिक पुरुष का स्वाभाविक लक्षण होगा क्योंकि जो व्यक्ति विश्व को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए तत्पर होगा वह संकुचित विचार धाराओं का तो हो ही नहीं सकता । उसके अंदर "वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना का होना आवश्यक ही नहीं वरन् अनिवार्य है, और उसका स्वयं का विशेष धर्म से जुड़ा होना इसलिए अनिवार्य है कि प्रारंभिक गति पकड़ने के लिये किसी भी व्यक्ति को सदैव एक समूह की आवश्यकता होती है इसके अलावा समाज को नैतिकता की ओर मोड़ने के लिये समाज को धर्म की ओर मोडना आवश्यक है ओर समाज को धर्म की ओर मोडने के लिये स्वयं को भी किसी धर्म विशेष से जोड़ना आवश्यक है तभी समाज उसकी ओर आकर्षित होगा । रामकृष्ण परमहंस के अनुसार “समाज के कल्याण हेतु अद्वैत योगी को भी द्वैत भाव में ही स्वयं की आस्था बतलाना उचित एवं सही है अन्यथा समाज के भटक जाने का भय है।”

यह संकेत रविश्री पर कहां तक सटीक साबित होता है यह सोचने के पूर्व निम्न बातों पर जो रविश्री से जुड़ी हुई हैं गौर कीजिये ।

रविश्री का पूर्व जन्म एक परमहंस योगी का था । परमहंस के सम्बंध में श्री रामकृष्ण परमहंस का कहना था कि बिल्कुल हल्के दर्जे के मनुष्य से लेकर सार्वभौम सम्राट तक के दर्जे तक के लोगों की अवस्था देखने सुनने और उसका अनुभव प्राप्त कर लेने पर ही जब मन में यह दृढ़ धारणा उपजती है कि यह सब तुच्छ और असार है तभी साधक परमहंस पद को प्राप्त करता है और यथार्थ ज्ञानी बनता है। अब एक यथार्थ ज्ञानी के लिये यह सिद्ध करना कि वह क्षेत्र, जाति, धर्म की बातों से ऊपर है या नहीं, निश्चित ही बेमानी होगा ।

रविश्री के लोगों को बताये कथनानुसार उनके पिछले पांच जन्मों में एक पूर्वजन्म ब्राह्मण परिवार में, दो जन्म यादव परिवार में, एक जन्म ठाकुर परिवार में एवं एक जन्म मुस्लिम परिवार में हुआ ।

रावतपुरा के सुरेश त्रिपाठी नामक सज्जन ने जब रविश्री से यह पूंछा कि आप बाबूखान को बहुत चाहते हैं। क्या वजह है? तो रविश्री का कहना था कि मैंने उसको तो यह बताया है कि मैंने अपने पूर्वजन्म में तुम्हें गोद में खिलाया है जो कि सत्य भी है परन्तु दरअसल मेरे पिछले जन्मों में से एक जन्म मुस्लिम परिवार का था और उसी परिवार का यह एक अंश है ।

"एक सवाल" शीर्षक के अंतर्गत् एक प्रश्न उठाया गया है वही तर्क अगर संक्षिप्त कर यहाँ भी सोचा जाये कि रविश्री अगर परमहंस न भी होते और सिर्फ उन्हें उनके पिछले जन्मों का ब्योरा ही शत-प्रतिशत याद होता तब वह किस जाति या धर्म को अव्वल ठहराते ।

इसके अतिरिक्त रावतपुरा मंदिर में मात्र दो वर्गों में भक्तों को विभाजित किया जाता है आरती एवं भोजन प्रसाद के समय, यह दो वर्ग स्त्री एवं पुरुष के हैं । व्यक्ति वहाँ जाते हैं, वहाँ न तो उनके धर्म के बारे में कोई पूंछताछ होती है और न ही उनकी जाति या क्षेत्र के बारे में ।

नवम् संकेत कि 'उसके अनुयायी अनेक होंगे किन्तु वह राजनैतिक नहीं होगा, यह तो भविष्यवक्ताओं द्वारा स्पष्ट ही कहा गया है। इसके अतिरिक्त अनुयायी अनेक होंगे यह एक स्वाभाविक बात है कि जिस व्यक्ति को इक्कीसवीं

सदी के द्वितीय दशक तक विश्व के सामने एक क्षमतावान, अलौकिक एवं सामर्थ्यवान पुरुष बनकर सामने आना है, एक धार्मिक आध्यात्मिक चेतना की अलख जगाते हुए विश्व को शांति का संदेश देना है, वह व्यक्ति इस समय अकेला तो बैठा नहीं होगा निश्चित ही उस व्यक्ति के आध्यात्मिक चेतना को जगाने का कार्य अब तक शुरु हो गया होगा और अनेकों व्यक्ति उसके अनुयायी हो गये होंगे ।

"वह अलौकिक पुरुष" का यह नवम् संकेत रविश्री को शत् प्रतिशत् उत्तीर्ण कर देगा यह संदेह के दायरे से बाहर की बात है ।

रविश्री कतई एक राजनैतिक व्यक्ति नहीं है इसके अतिरिक्त " रावतपुरा मंदिर" जिस स्थान पर है वहां सिवाय जंगल के कुछ नहीं था, रविश्री सर्वप्रथम 1990-91 में यहाँ आए सिर्फ पांच वर्ष पश्चात् यहां जो 1996 में यज्ञ हुआ उसे रेडियो न्यूज द्वारा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा यज्ञ घोषित किया गया। नौ दिन चलने वाले इस यज्ञ में अनुमानतः पन्द्रह लाख व्यक्ति शामिल हुए थे । सिर्फ पांच वर्ष में पंद्रह लाख व्यक्ति एक ऐसे स्थान पर पहुंच जायें जहां सिवाय जंगल के कुछ भी न हो अनुयायियों की बड़ी एवं लगातार बढ़ती हुई संख्या का प्रमाण ही है ।

दशम् संकेत कि 'वह व्यक्ति स्वयं में असाधारण क्षमतावान होगा।' यह स्पष्ट भविष्यवाणी भी है इसके अतिरिक्त उक्त अलौकिक पुरुष द्वारा जो महान कार्य सम्पन्न होने की तरफ भविष्यवक्ताओं का संकेत है उस कार्य में असाधारण क्षमतावान होना एक अनिवार्यता भी है । भविष्य वक्ताओं की इस भविष्यवाणी द्वारा यह समझाया गया है कि साधारण चमत्कारी पुरुष तो अनेक होते हैं। कोई भी योग साधना का मार्ग अपनाकर अगर उचित गुरु का सानिध्य प्राप्त करने में सक्षम हो जाये तो मात्र एक दो वर्षों में ही वह अपनी अतिन्द्रिय क्षमताओं को बढ़ाने में सक्षम हो सकता है। किन्तु भविष्यवक्ताओं ने जिस तरह उस व्यक्ति को असाधारण क्षमतावान कहा है वह अवस्था प्राप्त करने के लिए साधारण मानव को एक उम्र खपाना पड़ती तब कहीं जाकर वह योगी की परम उच्च अवस्था को प्राप्त कर परमहंस योगी बनता है एवं असाधारण क्षमतायें उसके हस्तगत होती हैं। इसी परमहंस अवस्था में उस योगी के पास आठ सिद्धियाँ एवं नौ निधियाँ सदैव के लिए दासी की तरह इस तरह आकर उसकी क्षमताओं में जुड़ जाती हैं जिस तरह हमारे पास देखने-सुनने-बोलने की क्षमताएं होती हैं ।

पुनः यह एक साफ- साफ इशारा सिर्फ और सिर्फ रविश्री की ओर ही हमें सोचने पर मजबूर करता है।

"वह अलौकिक पुरुष" निश्चित ही योग की सर्वोच्च अवस्था को प्राप्त पुरुष होगा अन्यथा वह स्वयं में असाधारण क्षमतावान हो ही नही सकता । आज कृष्ण और वीरहनुमान जी को लोग भगवान की तरह पूजते हैं उसके पीछे उनकी योग साधना द्वारा अपनी क्षमताओं को अत्याधिक विकसित कर असाधारण क्षमतावान पुरुषों की श्रेणी में आ जाना तो था ही अन्यथा वह भी अपने पूर्व जन्मों में कभी न कभी साधारण मानव ही होंगे ।

रविश्री को योगी की उच्चावस्था प्राप्त करने के लिये जितना अपने शरीर को तपाना था वह पूर्व जन्म में तपा चुके । पूर्वजन्म में प्रामाणिक तौर कम से कम दो सौ तीस वर्ष उन्होंने सिर्फ तपस्या की है। इसके अतिरिक्त गुइयाँबाबा के जन्म के पूर्व जीवन में आपने क्या किया यह वृतांत हम जानते नहीं हैं । आज रविश्री के रूप में हमारे सामने दो सौ तीस वर्ष पूर्वजन्म में एवं तीस वर्ष इस जन्म में अर्थात् कम से कम दो सौ साठ वर्ष की तपस्या में तपा हुआ परमहंस योगी पुरुष मौजूद है । इनको मात्र तीस वर्ष का मानकर हमें वह भूल करना उचित होगा या अनुचित यह फैसला हमारे और आपके ऊपर है, मगर यह ख्याल रखते हुए कि कल हमें भी लोग ईसा विरोधी यहूदी कह कर याद न करें भले ही हम गलत हों जिसकी संभावनाऐं नगण्य हैं अगर प्रभू यीश को लेकर वह लोग भूल न करते, भूल उनको सलीब पर लटकाना नहीं थी, वह तो भूल का परिणाम था । भूल थी कि अपने अपने इस अहम् को कि "नहीं! यह ईश्वर का बेटा कैसे हो सकता है ?" त्यागकर उनको विश्वास की ठोस और मजबूत नींव नहीं सौंप पाये |

अगर वाकई वह ईसा नहीं भी होते और लोग उन पर तब भी भरोसा कर लेते तो वह एक बहुत छोटी सी भूल होती जो उनके जीवन को कम से कम विकृत तो नहीं करती मगर जो संदेह करके उन्होंने भूल की थी उससे न सिर्फ उनके जीवन का, मानवता का बल्कि इतिहास का चेहरा तक विकृत हो गया । उनके संदेह ने ईसा को मार डाला था !!

हम वह भूल कदापि नहीं करेंगे !

हजारों साल नरगिस जब अपनी बेनूरी पर रोती है,

बड़ी मुश्किल से होता है चमन में दीदावर पैदा

आज वही ईसा हमारे देश में पैदा हुआ है हम उसे वह सब देंगे जो कल उस ईसा को नहीं मिला था। क्योंकि हमारा विश्वास जो निश्चित ही सही साबित होगा न सिर्फ स्वयं के प्रति, आने वाली पीढ़ियों के प्रति, मानवता के प्रति, एक सत्कर्म होगा वरन् गंभीरता से चिंतन कीजिए यह देशभक्ति भी होगी ।

तमाम ज्योतिर्विद भविष्यदृष्टा और यह संसार जिस महान् शांतिदूत का इंतजार कर रहे हैं कि वह दुनिया में एक नई आध्यात्मिक चेतना लायेगा, एक नये युग की शुरुआत करेगा यह हमारा विश्वास है कि "वह दिव्य और अलौकिक पुरुष" रविशंकर परमहंस ही हैं .....“द्वितीयोऽनास्ति" !

वह किसे दोषी बताये

और किसको दुख सुनाये

जबकि मिट्टी साथ मिट्टी

के करे अन्याय

स्व. श्री अनंतराम त्रिवेदी