अध्याय 17
नज़दीक से जानिये रविश्री को
1. आपका जन्म 5 जुलाई 1968 गुरुवार को ब्रम्ह मुहूर्त में हुआ था । 2. आपकी माता का नाम श्रीमति रामसखी शर्मा एवं पिता का नाम श्री कृपाराम शर्मा है।
3. आप अपने माता-पिता की द्वितीय संतान हैं, प्रथम आपकी बड़ी बहन व आपके पश्चात् तीन भाई व एक बहिन हैं ।
4. आपकी राशि कन्या है परन्तु आप के जन्म के समय 'चन्द्रमा तुला' राशी
में प्रवेश कर चुका था एवं कई प्रकाण्ड ज्योतिषियों का भी यह कहना है कि आपकी जन्म राशि 'तुला' है ।
5. आपकी लंबाई 5'11" एवं वजन लगभग 70 कि.ग्रा. है ।
6. आपने प्रथम बार स्कूल में दाखिला 22-7-197 को लिया एवं कक्षा पांचवी 1981 में उत्तीर्ण की।
7. छठवी कक्षा 1982 में उत्तीर्ण करने के पश्चात अपने स्कूल जाना छोड़ दिया इसके बाद 1982 से 1986 तक चार सालों में आप मुश्किल से बीस दिन ही स्कूल गए।
8. आपको माँ जी 'महाराज' कहकर एवं पिताजी 'बाबा जी' कह कर संबोधित करते हैं ।
9. रविश्री का खान-पान
शुद्ध सात्विक एवं शाकाहारी
- खाने के पात्र - सभी प्रकार के विशेष ध्यान सफाई का ।
- व्रत – चातुर्मास के व्रतों के दौरान मात्र एक समय दूध, भोजन में कोटे (कुट्टू) सिघाड़े के आटे की रोटी, आलू की सब्जी, आलू का हलुवा |
- प्रत्येक एकादशी व्रत - इस व्रत में चावल नहीं खाते।
- विशेष ख्याल सफाई का
- समय – सुबह आरती के पश्चात् लगभग नौ बजे दूध, दोपहर आरती के पश्चात् अपरान्ह भोजन, रात्रि भोजन हर हालत में आरती एवं भण्डारे के पश्चात् एवं बारह बजने के पूर्व, सामान्यतः रात्रि बारह बजने के बाद कुछ खाने से परहेज ।
10. रविश्री दिन में दो बार नहाते हैं अधिकांशतः मिट्टी से और कभी-कभी
साबुन से भी ।
11. मंगलवार, गुरुवार एवं शनिवार इन तीन दिनों में रविश्री बाल बनवाने व नाखून कटवाने से परहेज करते हैं ।
12. आप सप्ताह में कम से कम तीन दिन नीम की दातुन इसके अतिरिक्त प्रतिदिन टूथपेस्ट एवं ब्रुश भी इस्तेमाल करते हैं ।
13. रविश्री जब भी जन्म स्थान छिपरी जाते हैं तो अपने घर जरूर जाते
हैं परंतु घर पर रात्रि विश्राम कभी नहीं करते ।
14. आप जनेऊ धारण नहीं करते ।
15. आप पैरों में खड़ाऊँ के अतिरिक्त कपड़े के जूते भी पहनते हैं
16. आपके वस्त्रों में- लंगोट, धोती, बनियान, पीला या क्रीम कलर का कुर्ता, सिर पर साफी एवं गले में अंगवस्त्रम् ।
17. आपका कहना है कि आप वैष्णव सम्प्रदाय के हैं ।
18. संगीतमय भजन सुनना आपको बेहद प्रिय है ।
19. रविश्री लंबी बाँहों की वजह से अजानबाहु तो हैं ही इसके अतिरिक्त कानों की लम्बाई भी सामान्य से अधिक है एवं दन्तपंक्ति का वह हिस्सा जिसे दाढ़ कहते हैं का वजूद ही नहीं है ।
20. रविश्री के दूध के दांत ही अब तक वारिस दांत बनकर मौजूद है । 21. आप पूर्व जन्म में अपने गुरु का नाम श्री लालजी सरकार बतलाते है जिनका स्थान नेपाल में था एवं उनका पूरा नाम श्री रामलाल जी महाराज था ।