अध्याय 15
रविश्री का पूर्वजन्म: गुइयाँ बाबा परमहंस
का पूर्वजन्म
गुइयाँ बाबा परमहंस
भिण्ड जिले के लहार क्षेत्र में एक संत जिनको ये माना जाता था कि यह परमहंस अवस्था में हैं अक्सर आते-जाते रहते थे, और लोग उन्हें 'गुइयाँ बाबा' के नाम से जानते थे। रविश्री जब इस क्षेत्र में आए, तो उन्होंने लोगों को इस बात के कई प्रमाण दिए कि 'गुइयाँ बाबा' उनका ही पूर्वजन्म था ।
गुइयाँ का बुन्देली में अर्थ होता है मित्र और गुइयाँ नाम से मशहूर होने के पीछे वजह थी, इनका छोटे बच्चों के साथ रहना, खेलना और उन बाल सखाओं को गुइयाँ कहकर संबोधित करना ।
गुइयाँ बाबा अंतिम बार इस क्षेत्र में प्रामाणिक रूम से 8 मई 1967 तक देखे गए जब आप ग्राम टोला के व्यास परिवार के यहां एक शादी में सम्मिलित थे। “गुइयाँ बाबा” को प्रत्यक्ष देखने वाले बहुत लोग अभी भी मौजूद हैं, जो उनकी बातों को इस तरह बताते हैं जैसे कल की बात हो ।
नदीगाँव, टोला, रावतपुरा, मिहौनी, सलमपुरा, ककरोली यह सभी गांव रावतपुरा मंदिर से पच्चीस कि.मी. की परिधि के अंदर-अंदर हैं और इन्हीं गाँवों में 'गुइयाँ बाबा' अक्सर आते जाते रहते थे । रावतपुरा मंदिर से 'गुइयाँ बाबा' का कोई विशेष लगाव न था, वह मात्र एक रुकने का स्थान था जहां दण्डवत् प्रणाम करने के अतिरिक्त कोई पाठ पूजा उन्होंने कभी नहीं की ।
गुइयाँ बाबा इस क्षेत्र में कब से आ रहे थे, इस बारे में यहां के बुजुर्गों का कहना है कि उनकी आयु से संबंधित प्रश्न का सही-सही जवाब बहुत मुश्किल है, क्योंकि इन बुजुर्गों के पिता और ऊपर उनके दादा लोग भी यही कहते थे कि 'गुइयाँ बाबा' के साथ वो लोग अपने बचपन में खेलते थे । गुइयाँ बाबा इसी क्षेत्र के रहने वाले थे, वह जिस परिवार में जन्मे थे, उस परिवार के बुजुर्ग श्री लक्ष्मीनारायण जी मिश्र जो लगभग पैंसठ वर्ष के हैं, कहते हैं कि मैं गुइयाँ बाबा की पाँचवी पीढ़ी हूँ। श्री लक्ष्मीनारायण जी ग्राम सलमपुरा, में अपने परिवार के साथ रहते हैं, वे बताते हैं कि पूर्व में उनका गांव मिहौनी हुआ करता था, जो यहाँ से लगभग सात कि.मी. की दूरी पर पहूज नदी के किनारे बसा था ।
सलमपुरा व मिहौनी गाँव से मिली जानकारी काफी रोचक है, श्री लक्ष्मीनारायण द्वारा एवं अन्य मिली-जुली जानकारियों के आधार पर 'गुइयाँ बाबा' एवं उनके परिवार की कहानी दंत कथाओं में कुछ इस तरह उभरती है।
राजा वृसिंह देव, जो कि नौ गद्दियों के अकेले राजा कहलाते थे, उनके कई जागीरदारों में से एक जागीरदार परिवार मिहौनी का चौधरी परिवार था । राजा वृसिंह देव काशी से जब आए थे, तब यह परिवार उनके साथ ही आया था ।
मिहौनी में राजा वृसिंह देव की गढ़ी हुआ करती थी, वह यहां से ही दतिया रहने चले गए थे। उनके यहां से जाने के पश्चात यहां की जागीरदारी चौधरी परिवार को दे दी गई। इस जागीरदारी में 'छप्पन' गाँव वर्तमान मध्यप्रदेश एवं सोलह गाँव वर्तमान उत्तरप्रदेश के आते थे।
इस जागीरदार परिवार को छ: माह तक की सजा देने का अधिकार प्राप्त था, इसके अतिरिक्त लगान आदि वसूली का कार्य जनता की शिकायतों व उनके हितों की देखभाल आदि इन्हीं की जिम्मेदारी हुआ करती थी । यह लगभग वि.संवत् 1650 की बात है, अर्थात लगभग चार सौ वर्ष पूर्व ।
बताते हैं, कि दतिया किले में लगा हुआ लोहे का दरवाजा पहले मिहौनी की गढ़ी में ही लगा हुआ था । जिसे राजा वृसिंह देव के आदेश पर दतिया लगवाया गया था।
राजा वृसिंह देव के नौ पुत्र थे, व सभी के पास एक-एक गद्दी थी, इस वजह से दतिया 'नौ गद्दियों का राज्य' कहलाता था ।
राजा वृसिंह देव ने ग्राम मिहौनी में एक बार यज्ञ करवाया व यज्ञ हेतु नौ मन सोना लाने को अपने पुत्रों से कहा । उनका आशय मात्र नौ-मन से था, परन्तु जब सभी पुत्र 9–9 मन सोना लेकर आ गए तो 81 मन सोने से वह यज्ञ संपन्न हुआ ।
ग्राम मिहौनी में वह ऐतिहासिक यज्ञशाला आज भी मौजूद है। इस यज्ञशाला की हवन कुण्डी का आकार लगभग 25 फुट का वर्गाकार है, जिसमें चारों तरफ सीढ़ियां लगी हुई हैं ।
इस यज्ञशाला में एक पत्थर की बनी देवी जी की मूर्ति उल्टी पड़ी हुई है। बताया जाता है कि एक कसाई की गाय रोज आकर उस मूर्ति के ऊपर खड़ी हो जाती थी 'तब यह मूर्ति यज्ञशाला के समीप स्थापित थी, वह गाय अपने दूध से उस मूर्ति को नहलाती थी । एक बार कसाई ने छिप कर यह सब देखा तो उसने गुस्से में आकर तलवार के एक ही प्रहार से गाय का सिर काट दिया । गाय के खून से न सिर्फ मूर्ति नहा गई बल्कि यज्ञशाला भी रक्त रंजित हो गई।
उसी समय यह मूर्ति अपने स्थान से उखड़ कर यज्ञ शाला में गिर पड़ी और साथ ही यज्ञशाला में पानी भर गया । गर्मियों में पानी सूखने पर आज भी वह मूर्ति उल्टी पड़ी हुई दिखाई देती है, अन्यथा अन्य मौसम के दौरान पानी इतना ज्यादा रहता है, कि मूर्ति दिखने का सवाल ही नहीं उठता ।
इसी यज्ञ कुण्ड के समीप ही एक शीतला माँ का मंदिर है। इस मंदिर की प्राचीनता का अनुमान लगा पाना भी मुश्किल है, संभवतः यह भी राजा वृसिंह देव के समय का है। इस मंदिर के मुख्य द्वार पर एक बीजक लगा हुआ है, जिसके अनुसार संवत् 1819 वि. में एक धनाढ्य व्यक्ति द्वारा यज्ञशाला का जीर्णोद्धार करवाया गया था। इस व्यक्ति द्वारा जीर्णोद्धार करवाया जाना भी एक चमत्कारिक वजह से हुआ था। इस बीजक की भाषा तो समझ में नहीं आती पर लोग बताते हैं, कि उस व्यक्ति का पुत्र असमय ही चल बसा था, तब उसके अंतिम संस्कार के कुछ समय पूर्व ही उसे जानकारी मिली कि अगर यज्ञशाला के जल से मृतक को स्नान करवा दिया जाए तो मृतक जीवित हो सकता है । धनाढ्य व्यक्ति ने कहा, कि यदि ऐसा हो गया, तो पहले वह वहां का जीर्णोद्धार करवायेगा, तभी यहां से जायेगा, मृतक पुत्र को उसने यज्ञ कुण्डी के जल से स्नान कराके जैसे ही अपने वचन दुहराए पुत्र आंखें मलते हुए उठ बैठा ।
राजा वृसिंह देव के जागीरदार कहलाने वाले इस परिवार के अंतिम जागीरदार श्री मुलू चौधरी थे, इन्हीं के छोटे भाई का नाम नवल जू चौधरी था जो आगे जाकर 'गुइयाँ बाबा' के नाम से विख्यात हुए ।
बताते हैं कि नवलजू चौधरी ने शादी नहीं की थी, एवं घर में खेती के अतिरिक्त पण्डिताई का कार्य भी करते थे तथा प्रकाण्ड ज्योतिषी थे।
नवलजू चौधरी ने घर में कह रखा था कि वह बासी रोटी नहीं खायेंगे, इसके अलावा उनका खाना जो भी बनाए वह नहाधोकर बनाए । एक बार इसी बात पर कुछ 'कहा-सुनी', देवर और भाभी के बीच हो गई, और नवलजू चौधरी सदा-सदा के लिए कहीं चले गए ।
इस घटना के वक्त नवल जू की उम्र लगभग 'सत्तर वर्ष ' थी। आपकी खोजबीन के लिए बहुत से आदमी दौड़ाए गये, बहुत पैसा खर्च किया गया, किसी बात की परिवार में उस वक्त कमी नहीं थी, परन्तु कोई फायदा ना हुआ और पंद्रह-बीस वर्ष बीतते-बीतते यह मान कर कि 'अब तक तो चल बसे होंगे' लोग नवल जू को भूल गए ।
नवल जू के बड़े भाई मुलू चौधरी के पुत्र मातादीन चौधरी भी दो भाई थे जिसमें बड़े भाई का अपने समय से पूर्व ही निधन होने पर पहले जेठानी 'फिर लगभग 7–8 वर्ष बाद छोटे भाई का निधन होने पर' देवरानी एक ही स्थान पर सती हुई थीं। यह स्थान 'सती की मड़िया' के नाम से जाना जाता है एवं आज भी सलमपुरा स्थित इस मड़िया को बहुत मान्यता मिली हुई है ।
संवत् 1886 वि. में मातादीन चौधरी अपने परिवार के साथ मिहौनी छोड़कर सलमपुरा आ बसे थे। सलमपुरा आकर बसने का कारण था पहले मिहौनी में महामारी का प्रकोप फैला और उसके बाद 'पहूजनदी' में ऐसी बाढ़ आई कि नदी के स्तर से काफी ऊँचाई पर बसा हुआ पूरा मिहौनी गाँव बाढ़ की चपेट में आ गया । इस बाढ़ व महामारी के पीछे भी गाँव में एक दंत कथा कही जाती है, जिसके अनुसार 'गढ़ी मिहौनी' के पास ही एक हरदौल का चबूतरा जो अभी भी बना हुआ हैं, उस चबूतरे के साथ किसी ने जाने अनजाने में छेड़छाड़ कर दी, जिसके फलस्वरूप वह एक तरफ से टूट गया। टूटने पर उस के अंदर एक सोने का पलंग बिछा दिखाई दिया और उसी रात मातादीन को स्वप्न आया कि अब मिहौनी हुआ गाँव उजड़ जायेगा। सुबह होने पर एक ओर से महामारी का प्रकोप दूसरी ओर से पहूज नदी का प्रचंड रूप धारण करना और फलस्वरूप लोगों को यह गाँव छोड़कर जाना पड़ा। मातादीन चौधरी मिहौनी छोड़कर अपने परिवार सहित अपने खेतों पर आकर बस गए, वही स्थान अब 'सलमपुरा' के नाम से जाना जाता है ।' बताते हैं कि मिहौनी गाँव के उजड़ने पर चौरासी नए गाँव बस गए थे, वह इतना बड़ा गाँव हुआ करता था जिसे कस्बा कहना उचित होगा।
मिहौनी से सलमपुरा लगभग सात कि.मी. है, यह जिले के चंबल के बीहड़ों में बसे हुए गाँव हैं, जहां बरसात आते ही दलदल की वजह से संपर्क टूट जाते हैं। नदी किनारे बसे गाँव मिहौनी का प्राकृतिक सौन्दर्य देखते ही बनता है ।
बीहड़ों के बीच में से गुजरते हुए यहां पहुँचने पर एक रोमांचकारी अहसास होता है। यहां हमेशा डकैतों की कोई न कोई गैंग घूमती ही रहती है। यहां की पहाड़ियों में उन खंडहरों की ईंटें ही अब शेष हैं, जिन्हें कभी गढ़ी या मकान होने का गौरव प्राप्त था। गढ़ी के दरवाजे का एक हिस्सा तो अभी भी पुरानी कहानियों का साक्षी बनकर खड़ा हुआ है। समीप में ही उसी वक्त का बनवाया हुआ कुँआ भी मौजूद है । वहाँ की पहाड़ियों पर फैली हुई ईंटों को देखकर पूरे बदन में सनसनी फैल जाती है, इन्हीं ईटों से कभी यहां इमारतें खड़ी थीं, चहल पहल थी, लोग बसे हुए थे, यहां की तो 'ईटें बताती हैं कि खंडहर बुलंद थे । इन पहाड़ियों पर घनी झाड़ियाँ हैं और उन झाड़ियों में खतरनाक विषैले सर्प हैं। लोग बताते हैं कि इन पहाड़ियों में धन खोदने के लालच में बहुत लोग आते हैं और कई लोग इन सर्पों के डसे जाने पर अकाल मृत्यु के ग्रास बन चुके हैं । गाहे-बगाहे, सोने चाँदी के इक्का दुक्का सिक्के यहाँ के किसानों को खेती करते वक्त अक्सर मिलते रहते हैं ।
मातादीन चौधरी की मृत्यु के पश्चात सलमपुरा में एक संत आए जो पहले तो मौनी के पास पहुँचकर नदी किनारे कई घंटे तक शीर्षासन लगाए रहने की वजह से लोगों में चर्चित हो गए, फिर किसी के साथ मिहौनी से सलमपुरा आ गए। यह संत बच्चों के साथ ही रहना पसंद करते थे, उन्हीं के साथ खेलना, उन्हीं से बातें करना व बच्चों के समान ही उन संत का बात-चीत करने का ढंग था । लोगों गौर किया कि कई बार वह सन्त बच्चों के साथ खेलते-खेलते गायब भी हो जाते और रोते हुए बच्चे उन्हें ढूंढते रह जाते । ये संत अपने बारे में किसी को कभी कुछ नहीं बताते थे ।
एक बार बारिश हो रही थी । सती की मढ़िया पास में देख कुछ बुजुर्ग उसके नीचे थमकर बारिश बंद होने का इंतजार करने लगे । अचानक उनकी निगाह पड़ी कि वह संत पेड़ के नीचे खड़े हैं, वह बारिश में भीगकर ठिठुर रहे हैं। लोगों ने उन्हें आवाज दी कि मड़िया के अंदर आ जाओ पर वह नहीं आए। बारिश थमने पर जब सभी लोग गाँव पहुंचे, तो यह बात चर्चा का विषय बन गई कि आखिर ऐसी कौन सी बात थी कि वह मड़िया के अंदर नहीं आए ।
संत पुरुष को बुलाया गया और पूछा गया तो पहले तो वह मना करते रहे कि 'कोई बात नहीं परन्तु जब गाँव वाले न माने तो एक बुजुर्ग से संत पुरुष ने कहा कि “क्या तुम अपनी बहू की छाती पर लात रख सकते हो ? वह मड़िया मेरी बहू की है, मैं इसी गांव के चौधरी परिवार का नवल जू चौधरी हूँ ।"
यह घटना नवल जू चौधरी के गाँव छोड़ने के लगभग 50-60 वर्ष बाद की है। गांव के कुछ बुजुर्ग जो संसार छोड़ने की तैयारी में थे एवं नवलजू से पूर्व परिचित थे, उन्हें बुलाया गया व संत की पहचान करने को कहा गया ।
नवल जू चौधरी के दाँए हाथ के अंगूठे का ऊपरी पोर चारे की कट्टू बनाते समय गंडासे से कट गया था यही उनकी निशानी थी, निशानी मिल गई । इसके बाद संत पुरुष ने अपनी तमाम अन्य रिश्तेदारियाँ बताई और लोगों में एक आश्चर्य मिश्रित खुशी की लहर दौड़ गई।
इस समय तक बच्चों के साथ खेलने-कूदने और उन्हें अपना गुइयाँ संबोधित करने की वजह से उनका नाम 'गुइयाँ बाबा' पड़ गया था । गुइयाँ बाबा को न जात-पाँत से मतलब था और ना ही धर्म का भेदभाव उनके अंदर था। उनके स्वभाव में तमाम अस्वाभाविकताऐं थी, जिसके चलते वह बाल स्वरूप में गुइयाँ बाबा कहे जाने लगे । वह बच्चों की तरह ही बातें करते, बच्चों के साथ खेलते हुए मिट्टी में अपने कपड़े गंदे करते व कोई खाना खिलाये तो बच्चों की तरह ही पेश आते। एक ओर उनका यह स्वभाव था, वहीं दूसरी ओर वह गजब के वैद्य भी थे । सांप काटने, बिच्छू काटने से लेकर असाध्य से असाध्य रोग उनकी जड़ी बूटियों से दूर हो जाते ।
जो भी विद्वान संत या विद्वान पुरुष उन्हें देखता वो यही कहता कि यह तो परमहंस हैं।
अपना शिष्य तो वह बहुत कम लोगों को बनाते, बनाते भी तो किसी को लाठी चलाना सिखा दिया किसी को कुश्ती के पेंतरे सिखा दिए, किसी को असाध्य रोगों की जड़ी बूटी बता दी ।
'गुइयाँ बाबा' कहा करते थे कि उनके गुरु का नाम लाल जी सरकार है जो कि नेपाल में रहते हैं । नेपाल में घने जंगलों के बीच रहने वाले लाल जी सरकार ने 'गुइयाँ बाबा' को हर कला में पारंगत किया उसके बाद उनकी परीक्षा ली और जब देखा कि वह पूर्णरूप से पारंगत हो चुके हैं तब देश भ्रमण की अनुमति दी ।
यह था 'गुइयाँ बाबा' का प्रथम बार चोला बदलना जिसके फलस्वरूप लगभग एक सौ बीस वर्ष की आयु पश्चात जब वह वापिस आए थे तो नवयुवक की तरह 25-30 वर्ष के ही लगते थे। इस प्रथम बार चोला बदलने के पश्चात जब वह पुनः बूढ़े होने लगे बाल सफेद होने लगे चेहरे पर झुर्रियाँ आ गई तब उस उम्र में उन्हें देखने वाले व्यक्ति जो अपने बचपन में थे, अभी भी जीवित हैं । वह बताते हैं कि गुइयाँ बाबा तब पांच-छ: वर्ष के लिए गायब हो गए थे और जब वापिस आए तो उनकी काया - कल्प हो चुकी थी ।
गुइयाँ बाबा कहते थे हम चोला बदल आए हैं। उनकी ढीली पड़ी त्वचा पुनः तन गई थी नई दंतपंक्ति आ गई थी सफेद बाल पुनः काले हो गए थे। उनके अंदर गजब की फुर्ती व चेहरे पर तेज ओज आ गया था शरीर पुनः हट्टा-कट्टा हो गया था और इस समय जबकि 'गुइयाँ बाबा' की आयु लगभग दो सौ वर्ष थी वह मात्र पच्चीस-तीस वर्ष के लगते थे।
अब आइये दो सौ वर्ष के इस अलौकिक पुरुष के साथ खेलने कूदने वाले उन बच्चों से मुलाकात करें जो इस समय लगभग साठ से पचत्तर वर्ष तक के हैं ।
सरनामसिंह जो कि ग्राम ककरोली के रहने वाले हैं व आजकल सत्तर वर्ष की उम्र के दौर से गुजर रहे हैं एक कुशल वैद्य के रूप में विख्यात हैं । आप गुइयाँ । बाबा के सम्पर्क में जब आए तब इनकी उम्र मात्र बारह तेरह वर्ष थी। सरनाम सिंह गुइयाँ बाबा के प्रिय शिष्यों में से थे। गुइयाँ बाबा ने आपको लाठी चलाना, जड़ी बूटियों का ज्ञान, नाड़ी देखने की कला आदि में पारंगत कर दिया था । नाड़ी देखने में सरनामसिंह इस हद तक माहिर हैं कि कौन सा रोग आपको कब से हैं, क्यों हुआ, आप किस करवट पर सोते हैं, आप खाने में क्या पसंद करते हैं, आदि आदि सब बता देते हैं।
आपकी गुइयाँ बाबा से मुलाकात कैसे हुई इस बारे में आप बताते हैं कि नदीगाँव के राजाराम पुजारी जी गुइयाँबाबा का बेहद सम्मान करते थे एवं उनके यहाँ गुइयाँ बाबा अक्सर आते जाते रहते थे ।
एक बार गुइयाँ बाबा एक सुनार की दुकान पर बैठकर ताबीज आदि बनवा रहे थे इधर सरनाम गेहूं पिसाने अपने गांव से नदीगाँव आए हुए थे कि सरनाम के साथी ने कहा कि 'शायद उस सुनार के यहां गुइयाँ बाबा हैं,' सरनाम ने सुनार की दुकान पर पहुँचकर गुइयाँ बाबा के पांव छुए तो गुइयाँ बाबा ने परिचय पूंछा ।
परिचय के पश्चात् गुइयाँबाबा ने पूछा 'क्या चाहते हो ?' सरनाम सिंह ने अपने घर चलने का आग्रह किया तो गुइयाँ बाबा तुरंत तैयार हो गए पर उनके साथ दिक्कत थी उनका सामान, मगर सरनाम के साथ उनके हम उम्र साथियों की फौज थी, एक एक सामान सबने उठाया और गुइयाँ बाबा ककरौली आ गए, जो कि सरनाम का गाँव था ।
इस समय गुइयाँ बाबा की पोशाक - लंबा लाल रंग का चोला जो घुटनों तक आता था, हाथ में एक डंडा, एक तंबाखू का बटुआ, गर्दन में दोनों तरफ बड़ी बड़ी पोटली लटकी हुईं जो आपस में एक दूसरे से बंधी रहती थीं जिन्हें वह खुर्जी कहते थे।
गुइयाँ बाबा कुछ दिन ककरौली रहकर चले गए, इस समय तक गुइयाँ बाबा बुजुर्ग हो गए थे और कायाकल्प कर पुनः आने का वादा कर प्रस्थान कर गए। लगभग छः वर्ष बाद पुनः जवान बनकर जब गुइयाँ बाबा आए तो सरनाम 18 वर्ष के हो गए थे उनका विवाह भी हो गया था ।
गुइयाँ बाबा ने तब सरनाम को दीक्षा दी एवं सरनाम ने उसी वक्त से मांस-मदिरा का त्याग कर दिया ।
ग्वालियर से सेंवड़ा आने पर एक कस्बा पड़ता है 'मौ' । गुइयाँ बाबा जब नेपाल से प्रथम बार आए थे तो इस स्थान पर लगभग चालीस वर्ष तक एक देवी जी के मंदिर पर ठहरे थे व उस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था उसके बाद सलमपुरा गए थे।
सरनामसिंह बताते हैं कि एक बार मौ से बारात आई, नदीगाँव से गुइयाँ बाबा भी उस शादी में पहुँचे तो उस बारात में आए हुए बुजुर्गों को गुइयाँ बाबा नाम लेकर बुलाने लगे। वह बुजुर्ग हैरान ! फिर बाद में परिचय होने पर पता चला कि वह बुजुर्ग अपने बचपन में इस युवा संत के साथ खेले थे।
सभी बुजुर्ग 'गुइयाँ बाबा के चरणों पर झुक गए।
एक बार सरनामसिंह और गुइयाँ बाबा जंगल में घूम रहे थे कि अचानक एक ऊँट जो कि बंजारों का था वहां आ गया। वह ऊँट 'कटना-ऊँट' कहलाता था, जो कि आसपास के गाँवों में अपनी दहशत फैला चुका था और कई आदमियों व औरतों को काट चुका था । बंजारे भी उसकी दहशत का फायदा उठाकर उसे खेतों में छोड़ देते, डर के मारे कोई उसे भगाने की जुर्रत ना करता । उस ऊँट को देखते ही सरनाम घबड़ा गए और भागने को हुए, पर गुइयाँ बाबा ने यह कहकर कि 'हम दो हैं, वह अकेला हमारा क्या करेगा' उन्हें रोक लिया। अब एक ओर गुइयाँ बाबा खड़े हो गए और एक ओर सरनाम 'बीच में ऊँट' अब वो कभी गुइयाँबाबा की ओर दौड़ता तो सरनाम पीछे से लाठी घुमा देते कभी सरनाम की ओर दौड़ता तो गुइयाँ बाबा की लाठी चल जाती। ऐसे में गुइयाँबाबा की लाठी ऊँट के जबड़े पर ऐसी पड़ी कि ऊँट हमला करना भूलकर चारों तरफ घूमते-घूमते बैठ गया और फिर गुइयाँ बाबा ने जैसे ही उस पर अपना हाथ रखा वह पालतू जैसा व्यवहार करने लगा। शाम को जब बंजारो का ऊँट वापिस नहीं पहुंचा तो ढूँढने आए और सरनाम के घर बँधा देख हैरान रह गए। गुइयाँबाबा ने पहले तो बंजारों को फटकार लगाई फिर माफी माँगने पर आशीर्वाद दिया कि "आज से ऊँट अपनी काटने की आदत छोड देगा” और उस दिन से वह ऊँट सच में ही अत्यंत नम्र स्वभाव का हो गया । इस घटना के दौरान सरनाम लाठी चलाने की कला गुइयाँ बाबा से सीख रहे थे। ऊँट से लड़ाई के पश्चात गुइयाँ बाबा बोले आज तुम्हारी परीक्षा हो गई अब तुम्हें कोई हरा नहीं सकता ।
गुइयाँ बाबा को देखकर जानवर आश्चर्य जनक रूप से अपनी हिंसक प्रवृति त्याग देते थे। एक बार एक गाँव में जैसे ही सरनाम और गुइयाँ बाबा दाखिल हुए लोग चिल्लाए कि 'बाबा, वो कुत्ता खतरनाक है, काटता है, उनके इतना चिल्लाते ही जब तक वह संभलते एक कुत्ता तेजी से गुर्राता हुआ दौड़ा मगर गुइयाँ बाबा के मुँह से उसी वक्त 'ओम्' की आवाज निकली और कुत्ता सीधे उनके पाँवों से इस तरह लिपटने लगा जैसे पालतू हो ।
सरनाम बताते हैं कि वो सिर्फ ओम् का जाप करते थे और जब नहाते थे तो एक साथ सात आठ व्यक्ति उन्हें नहलाते थे। वो लगातार 'ओम्' का जाप करते जाते और इस दौरान उनके ऊपर लगातार पानी की धार डालना पड़ती, जब तक उनका जाप बंद ना हो, पानी की धार बंद नहीं होनी चाहिये । सरनाम, गुइयाँ बाबा के सोने के बारे में बताते हैं कि जब वह सोते तो मुझे कड़ी हिदायत रहती कि 'अगर कोई मिलने आए तो सिर्फ 'ओम्' कह दिया करो अगर मैं उस वक्त आवाज दे दूँ तो समझा करो मैं जाग रहा हूँ पर अगर कोई जवाब न दूँ तो मेरे शरीर को मत छेडना, अन्यथा मेरी लाश ही मिलेगी ।'
गाँवों में जो गाय या बैल उग्र स्वभाव के होते हैं उनके गले में तीन लाठियों को आपस में बांधकर एक त्रिभुज बनाकर पहना देते हैं जिसके फलस्वरूप वह तेज नहीं भाग सकता, और सदैव एक असुविधा महसूस करता रहता है । दूसरों के लिए वह समस्या न बने इस वजह से उसको एक समस्या पहना दी जाती है। ऐसे ही एक बैल के गले में वह त्रिभुज देख गुइयाँबाबा ने उसके मालिक को बुलाकर डांटा और कहा कि यही अगर तुम्हारे गले में पहना दें तो ? मालिक हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बैल के उग्र स्वभाव के बारे में बताने लगा । गुइयाँबाबा उस बैल से बोले "सब तुम्हारे पूर्व जन्मों का नतीजा है अब तो सुधर जाओ" फिर मालिक से बोले 'अब यह परेशान नहीं करेगा इसकी लकड़ी उतार दो ।' उस बैल की लकड़ी उतार दी गई और सच में ही वह अविश्वसनीय तरीके से नम्र व शान्त हो गया था।
एक बार जब वह जंगल-जंगल लहार से नदीगांव आ रहे थे तो एक घोड़ी का पीछा करते हुए एक तेंदुआ उनको दिखा, घोड़ी का मालिक भी हाय तौबा करता हुआ दूर से चिल्ला रहा था । गुइयाँ बाबा ने 'ओम्' का स्वर इतनी जोर से निकाला कि दूर भागती घोड़ी ने वह स्वर सुनकर अपना रास्ता इनकी ओर कर दिया और भागती-भागती गुइयाँ बाबा के पीछे खड़ी हो गई, पीछा करता हुआ तेंदुआ जब इनके पास आने को हुआ उसी वक्त एक बार पुनः 'ओम्' कहने पर वह तेंदुआ इस तरह वहाँ से भागा जैसे अब उसे अपने शिकार होने का खतरा हो। इस घटना पर लोग स्तब्ध हो कर रह गए थे ।
वे बड़ी से बड़ी घटना को इतनी शांति और सहज ढंग से अंजाम देते थे कि लोग हैरान रह जाते थे, और पूंछने पर बच्चों जैसे जवाब देते । इस घटना पर वह कहते थे कि "वो चुखरिया को बच्चा हमाओ का करतो.......हमाये पास तो लाठी हती...... हम घुरिया को कछु होन नईं देते।"
पढ़े लिखे विद्वान पुरुष उन्हें परमहंस कहते, गांव वाले उन्हें अवतारी पुरुष मानते और बच्चे उन्हें अपना मित्र । पैसे के लिए कहते थे कि "यह माया तो नागिन है, डस लेती है", अतः कभी भी पैसों को हाथ नहीं लगाते ।
हर आठवें रोज बुधवार के दिन नाई उनके सिर के बाल व दाढ़ी मूँछ पर उस्तरा फेर देता, बाल अपने शरीर पर रहने ही न देते थे ।
सरनाम को वैद्यक कला में पारंगत करने के पश्चात लोगों का इलाज उन्हीं से करवाते। सरनाम के पास लोग आते अपनी समस्या सुनाते, सरनाम समस्या लेकर जैसे ही गुइयाँ बाबा के पास पहुँचते वह बगैर कहे ही समझ जाते और संबंधित जड़ी बूटी देते। जंगल-जंगल घूमते वक्त वह सरनाम को जड़ी बूटियों की पहचान और साथ ही इस्तेमाल का तरीका बताते जाते ।
उनका लंगोटी बांधने का एक खास ढंग था जो कि नागफनी लंगोटी कहलाती है, जिसे पहनने से कमर पर निशान नहीं पड़ते ! वही सरनाम को सिखा गए थे। सरनाम के अंदर गुरु के प्रति सम्मान इस हद तक है कि वह नागफनी ढंग को भी गुरु का प्रसाद कहते हैं ।
सरनाम के पास गुइयाँबाबा का लोटा, तखत, खडाऊँ व खुर्जी अभी भी मौजूद है और साथ ही है एक भट्टी नाम की पुतरिया । पुतरिया का आशय उस कपड़े की गुड्डे-गुड़ियों से है जो कपड़ों व चीथड़ों की बनाई जाती हैं। गुइयाँबाबा का पुतरियाँ बनाना व उन्हें बच्चों को भेंट करना खास शगल था। एक बार एक पुतरिया बनाते समय उनकी अँगुली में सुई चुभ गई, खून निकलकर उस पुतरिया में समा गया।
तब गुइयाँ बाबा ने उस पुतरिया को आधा बना हुआ ही छोड़ दिया और कहने लगे कि यह भट्टी है, हमारा लहू पी गई है। सरनाम के पास मौजूद सामान में 'लोटा कस्कुट धातु का है' जिस पर मथुरा श्री गंगा जी हरिद्वार लिखा हुआ है, एवं इसमें लगभग ढाई लीटर पानी बन जाता है । तखत के बारे में सरनाम कहते हैं कि कोई भी तांत्रिक इसके ऊपर नहीं बैठ सकता, चाहे साधारण व्यक्ति बैठे रहें । इसके अलावा सीशम की लकड़ी से बनी खड़ाऊँ एवं 6 फुट 2 इंच लम्बा बांस का डंडा जिसे गुइयाँ बाबा हमेशा अपने पास रखते थे । लोटे के लिये ये हिदायत थी कि इसे उपयोग करते रहना मगर किसी को देना मत, खडाऊँ की सरनाम आज भी नियम से पूजा करते हैं ।
एकबार सरनाम के साथ गुइयाँ बाबा बरउआ नामक गाँव में गए जहाँ सरनाम की रिश्तेदारी थी । वहाँ पहुँचते ही गाँव में गुइयाँबाबा के आने की चर्चा फैल गई। इस गाँव में एक व्यक्ति जो कि लगभग पैंतीस के पेटे में था उसे कोढ़ हो गया था, उसकी जवान पत्नी व छोटे-छोटे बच्चे थे। गुइयाँ बाबा के आने की खबर जैसे ही उसके घर पहुँची उसकी पत्नी व माँ - बाप दौड़े चले आए। उस वक्त यह प्रथा थी कि अगर किसी को कोढ़ हो जाए तो न सिर्फ उसे गाँव से निकाल देते थे बल्कि उसे जीवित ही 'समाधि' का नाम देकर दफन कर दिया जाता था । पत्नी व माँ के गिड़गिड़ाने का स्वर जैसे ही अंदर बैठे गुइयाँ बाबा के कानों में पड़ा उन्होंने सरनाम को आदेश दिया कि मरीज को बुलवाया जाए । उसी गाँव में जड़ी बूटियों से एक माह रुककर इलाज किया जब वह पूर्णतः स्वस्थ हो गया तब गुइयाँ बाबा वापिस आए ।
सरनाम बताते हैं कि एक बार जब वो हमारे घर रुके थे, बारह-तेरह लड़कों ने तय किया कि आज सब एक साथ उन पर हमला करेंगे। गुइयाँ बाबा का लाठी चलाना विख्यात था सभी लड़के उनके हमजोली थे मगर देखना चाहते थे कि ये कैसे लडते हैं ? लडकों ने तयकर लिया कि उन्हें बतायेंगे नहीं, हमला एकाएक होगा।
सभी लड़के एक साथ सरनाम के घर आकर बोले 'चलो नदी पर नहा कर आते हैं, गुइयाँ बाबा को भी नहला देंगे' । गुइयाँ बाबा ने उन लड़कों की आवाज सुन ली और बोले कि तुम लोग चलो हम पीछे से आते हैं। इसके बाद गुइयाँबाबा ने सरनाम से कहा कि "बैलगाड़ी के पहिये से कालिख निकालो।' कालिख आपनी लाठी के एक सिरे पर लगाकर गुइयाँ बाबा सरनाम के साथ नदी की ओर चल दिए। रास्ते में ही वह चौदह लड़के घात लगाए बैठे थे, उस स्थान पर पहुँचने पर गुइयाँ बाबा स्वयं खड़े हो गए और बोले 'आ जाओ गुइयों' सभी लड़के चकराये मगर फिर छिपने से क्या फायदा था, बाहर निकलकर सभी ने आक्रमण कर दिया । गुइयाँ बाबा ने इस तेजी से लाठी चलायी कि सभी बौखला गये और अन्त में सभी की लाठियां एक-एक कर गुइयाँ बाबा छुड़ाते गए । सरनाम कहते हैं कि लाठी छुड़ाने के बाद गुइयाँ बाबा ने सभी से कहा अपने - अपने हाथ-पाँव देखो । हर व्यक्ति को कालिख का निशान लगा था किसी को कोहनी में, तो किसी के घुटने में गुइयाँ बाबा बोले क्यों ? तुम सब घर से तय करके आए थे हमसे लड़ने, तुमतो सब किच्च हो गए । 'किच्च' शब्द गुइयाँ बाबा का उसी तरह का शब्द था जैसे बच्चे बोलते हैं। 'सबके सब गुइयाँ किच्च हो गए' यह कहकर गुइयाँ बाबा बहुत देर तक उन लड़कों को चिढ़ाते रहे फिर सबने गुइयाँ बाबा के स्नान करवाये ।
सरनाम कहते हैं कि " वह रात में अक्सर ही ध्यान लगाया करते थे। रात में सख्त हिदायत रहती कि कोई उन्हें छुए नहीं और उनके सोते वक्त हम देखते कि सांस उनकी न के बराबर चलती थी जैसे सांस रोक कर लेटे हुए हों। यह कई बार होता था कि वह हमारे पास सो जाते और मुझे पहरे पर बैठा देते और जागने पर कहते कि अमुक गाँव तक गए थे, एक ही वक्त में वह मेरे पास सो रहे होते और उसी वक्त में दूसरे गाँव में भी होते इस बात की चर्चा करते लोगों में पहले तो इस बात पर झगड़ा तक हो जाता था कि तुम झूठ बोल रहे हो वह तो यहाँ थे। फिर गुइयाँ बाबा मुझे समझाते कि वह सही बोल रहा था, पुनरावृत्ति कई बार होने पर मुझे भी समझ में आ गया था कि इनके लिए सब कुछ संभव है ।"
ग्राम टोला जो कि रावतपुरा मंदिर के समीप ही स्थित है, यहाँ भी गुइयाँ बाबा अक्सर आते रहते थे । यहाँ के निवासी रामेश्वर दयाल त्रिपाठी ने भी गुइयाँ बाबा से दीक्षा ली थी । नारायणदास व्यास, बाबूराम व्यास, मायाराम व्यास एवं रामेश्वर त्रिपाठी के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इस गाँव के विश्वनाथ व्यास का नाम पहलवानी में सारे भिण्ड जिले में सर्वोपरि था । वह पहलवानी के गुर गुइयाँ बाबा से ही सीखते और गुइयाँ बाबा का सदैव यह आशीर्वाद उन्हें प्राप्त था कि जब तक तुम अखाड़े में हो, और कोई जीत ही नहीं सकता । गुइयाँ बाबा जिसे ताबीज दे देते कि 'जाओ यह किष्कंधा पर्वत ले जाओ' वह व्यक्ति ही अंततः अखाड़े का हीरो साबित होता था ।
एक बार टोला गाँव में व्यास परिवार के यहाँ कथा का आयोजन था । गुइयाँ बाबा अंदर विश्राम कर रहे थे । कथा समाप्त हो गई, मगर काफी देर तक गुइयाँ बाबा सोकर ही नहीं जागे, लगभग दो घण्टे पश्चात जब वह जागे तो उठते ही बोले 'लो ये लंगोट सूखने डाल आओ ।" सभी ने आश्चर्य से देखा गुइयाँ बाबा सूखी हुई दूसरी लंगोट पहने हुए थे । सबने उसके गीले होने की वजह पूछी तो उनका कहना था कि "यूं ही गंगा स्नान करने गए थे" पर लोगों ने कहा कि यह तो तब मानें जब आप गंगा जी के रेत और उसमें मिलने वाली शंख सीप ला दो । दूसरे दिन पुनः गुइयाँ बाबा उसी प्रकार सो गए और जब जागे तो एक हाथ में गीली लंगोट व एक हाथ में रेत व शंख सीप आदि थे।
गुइयाँ बाबा तंबाखू तो खाते ही थे, उनके कुछ शिष्य भी उनके मुँह लग गए थे और अक्सर उनके बटुए से तंबाखू निकालकर खा लेते। एक बार व्यास जी के यहाँ गुइयाँ बाबा विश्राम कर रहे थे कि उनके शिष्य बाबूराम ने कहा कि आपका बटुआ खाली है तंबाखू खाना था । यह कहकर बाबूराम उसी कमरे में पुनः आए तो उन्हें लगा कि शायद बटुआ भरा है । देखा तो सच में ही वह सभी सामान से भरा हुआ था, आपने सोचा कि कोई सामान दे गया होगा | तंबाखू खाकर वह बाहर आए तो गाँव का ही एक व्यक्ति जो लहार में दुकान चलाता था, वह किसी कार्यवश व्यासजी के घर आया । तखत पर गुइयाँ बाबा को देखकर वह बुरी तरह से चौंक गया, बोला-'ये तो अभी लहार में थे' व्यास जी ने कहा कि घण्टे भर से तो यहीं पर सो रहे हैं पर दुकानदार न माना, कहने लगा मुझे भ्रम का तो सवाल ही नहीं उठता, मैंने इनके बटुए को जब यह दुकान पर आए तो सुपाड़ी, लौंग, इलायची से भरा था, इनका बटुआ देख लो, अब चौंकने का जिम्मा व्यासजी पर था ।
एक दीन बाबा नामक व्यक्ति जिन्हें अपनी घुड़सवारी पर बड़ा नाज था, गुइयाँ बाबा से आग्रह करने लगे कि आप मेरे घर चलिए । लगभग सात आठ कि. मी. पर टोला गाँव से उनका घर था । गुइयाँबाबा चलने को तैयार हो गए। मगर 'दीन बाबा' घोड़ी पर थे और गुइयाँ बाबा का उसूल था कि नर जो है वह नर की सवारी करेगा, वह घोड़े पर, ऊँट पर तो बैठ जाते थे मगर ऊँटनी या घोड़ी पर कभी नहीं बैठते। अंततः दीन बाबा से उन्होंने कहा तुम घोड़ी पर भागो, मैं पैदल आता हूँ, देखें, पहले कौन पहुँचता है । दीन बाबा को शर्त में कोई गुंजाइश अपने हारने की दिखाई न दी, बोले 'मंजूर है, और दीन बाबा ने एड़ लगा दी, मगर जब वह भागते-भागते घर पहुँचे तो पेड़ के नीचे बैठे गुइयाँ बाबा उनके घर उनका इंतजार कर रहे थे।
नारायणदास जी व्यास बताते हैं कि गुइयाँ बाबा खाने में घी के अत्यधिक शौकीन थे, एक बार में तकरीबन 250 ग्राम घी खाना उनके लिए मामूली बात थी । गुइयाँ बाबा भी रविश्री की तरह अजानुभुज थे उनकी बाहों की लंबाई भी घुटनों तक जाती थी इसके अलावा लगभग पाँच फुट छ: इंच लंबाई, साँवला रंग, गठीला बदन, चौड़ी छाती, मजबूत हाथ, लंबी हथेलियाँ, मजबूत पकड़, चौड़े पाँव के पंजे, तीखे नाक नक्श, उन्नत माथा एवं बड़ी बड़ी आँखें जो अर्द्ध मुदित अवस्था में व हमेशा गहरी सोच में मगन लगती थी ।
"भजन - पूजन करते हमने उन्हें कभी नहीं देखा वह सिर्फ ओम् का जाप करते थे" व्यासजी बताते हैं ।
भजन-पूजन के मामले में सरनामसिंह बताते हैं कि गुइयाँ बाबा कहा करते थे कि 'माला फेरना आदि तो दिखावा करते हैं लोग' वह अक्सर यह दोहा कहते थे-
माला फैरें मसखरा, करें राम से हेत ।
माला रख दई मेंढ़ पै, लगे उखाड़न खेत ।।
सरनाम कहते हैं कि गुइयाँ बाबा भजन आदि गाते थे, बहुत ही मीठी आवाज थी, वह अगर भजन गाने के लिए हाँ कर दें तो गाँव भर इकट्ठा होकर उनके भजन सुनने बैठ जाता, वह हाथों में करताल लिए रहते उसी को बजाते और भजन गाते ।
मायाराम व्यास बताते हैं कि सुपाड़ी वो सदैव मुँह से ही फोड़ते थे, सरोते का इस्तेमाल कोई कर दे तो ठीक, अन्यथा जरूरत नहीं।
ग्राम टोला में भी गुइयाँबाबा छः-छः महीने लगातार रुके रहते थे। उनकी ख्याति आसपास के सभी गाँवों एवं शहरों में फैली हुई थी, पर वो चमत्कार दिखाने से दूर रहते ।
जो चमत्कार करते वह अधिकांशतः मजबूरीवश एवं अपने परिचितों के सामने या किसी की मदद के उद्देश्य मात्र से, इसके अतिरिक्त भीड़ व कोलाहल उन्हें पसंद नहीं था ।
रामेश्वरदयाल त्रिपाठी बताते हैं कि गुइयाँ बाबा को बतौर निमंत्रण नेपाली भाषा में लिखे हुए कार्ड आते थे जिनके ऊपर पता अंग्रेजी में लिखा होता था । वह भाषा गुइयाँ बाबा पढ़ लेते थे, उन कार्डों में उनके गुरु स्थान पर होने वाले उत्सवों के बारे में जानकारी रहती थी ।
नारायणदास व्यास के यहाँ गुइयाँ बाबा की लगभग 6 फुट 2 इंच लंबी मारूदार लाठी, पीला वस्त्र जिसे अचला कहते हैं एवं खड़ाऊँ अभी भी रखे हुए इस मारूदार लाठी में लकड़ी के गट्टे लगे हुए हैं, जिनकी वजह से उसका वजन लगभग तीन किलो हो गया है। गुइयाँ बाबा इस लाठी को आश्चर्य जनक तरीके से एक सिरे से सिर्फ कलाई की ताकत पर उठाकर घुमाते थे जो कि आम व्यक्ति के लिए असंभव प्रतीत होता है। बताते हैं, कि एक बार ग्वालियर के पास कसाई लोग करीब दो-ढाई सौ गायों को हाँककर ले जा रहे थे । इत्तफाकन उसी रास्ते से गुइयाँ बाबा का गुजरना हो गया । गायों ने गुइयाँ बाबा की गंध पाते ही रास्ता उनके पीछे रख लिया । कसाईयों ने जब यह आलम देखा तो पहले तो अचंभे में पड़ गए, फिर बौखला गए और गुइयाँ बाबा को घेरे में ले लिया। सभी के पास तलवार-फरसे आदि थे और गुइयाँ बाबा के पास सिर्फ यही मारूदार लाठी । एक के साथ पच्चीस का मुकाबला था पर एक-एक कर सभी धराशाई हो गये। अंततः उन सबको थाने में एवं गायों को कांजी हाऊस में बंद करवा कर गुइयाँ बाबा टोला आ गए। उनकी मारूदार लाठी में जगह-जगह तलवार व फरसे के निशान जिनमें मोम भर दिया गया था, अभी भी देखे जा सकते हैं ।
इस लाठी को व्यासजी कहते हैं कि गुइयाँ बाबा के अलावा कोई उठा ही नहीं पाता था। जब रविश्री ने आकर खुद को गुइयाँ बाबा कहा तो नारायण दास जी ने सारे गाँव के सामने इसी लाठी को उठाने का प्रस्ताव रखा था। रावतपुरा के केदार त्रिपाठी बताते हैं कि गुइयाँ बाबा के पास हिरण के सीगों को आपस में जोड़कर लंबी लाठी की तरह एक बनाया हुआ हथियार हुआ करता था जिसे वह 'मारू' कहते थे, वह एक हाथ से मारू को ढाल की तरह इस्तेमाल करते और दूसरे हाथ से लाठी चलाते थे।
नदीगाँव के पं. राजाराम जी मिश्र के यहाँ गुइयाँ बाबा अक्सर रुका करते थे। इस इलाके में उनका मुख्य डेरा वही रहता था । पं. राजाराम जी मिश्र अत्यंत विद्वान एवं धार्मिक पुरुष थे। पं. राजाराम जी मिश्र तो अब नहीं रहे पर उनकी पत्नी श्रीमति शान्ति देवी, पुत्र पं. अखिलेश मिश्र व बहिन रामकिशोरी देवी ने गुइयाँ बाबा के बारे में जो जानकारी दी उसके अनुसार गुइयाँ बाबा एक योगी पुरुष थे उनके अंदर अनेकानेक दिव्य शक्तियाँ विद्यमान थीं। दिव्य दृष्टि द्वारा वह न सिर्फ सही-सही भविष्य बताने की, बल्कि दूर की वर्तमान में घटित हो रही बातें भी एकदम सटीक और सही बता देते थे। किसी भी प्राणी के मन व विचार न सिर्फ पढ़ने की बल्कि उन्हें बदलने की भी अद्भुत क्षमता उनके अंदर विद्यमान थी । किसी भी व्यक्ति व प्राणी के पूर्व जन्म में झाँकने की अलौकिक शक्ति उनके अंदर थी । तमाम रिद्धियाँ - सिद्धियाँ उनके साथ थीं जिनकी वजह से वह परमहंस संत के रूप में विख्यात थे। गुइयाँ बाबा घंटों पं. राजाराम जी के साथ बैठकर आध्यात्मिक चर्चाएं करते और राजाराम जी को ज्योतिष में भी मदद करते, जैसे कोई पंडित जी से अपनी लड़की की शादी हेतु किसी लड़के से कुण्डली मिलवाने आया एवं गुइयाँ बाबा उस वक्त वहाँ मौजूद हुए तो वह पंडित जी से कह देते कि इस व्यक्ति की लड़की की शादी इस लड़के से होना ही नहीं है, इसकी शादी तो अमुक स्थान पर होना है वहाँ भेज दो इसे ।
अखिलेश मिश्र बताते हैं कि गुइयाँ बाबा मेरे साथ खेलते-खेलते गायब हो जाते तो मैं अपनी माँ के पास जाकर रोने लगता था कि जाने कहां चले गए ? इन सब अजीबो गरीब विलक्षणताओं के बावजूद गुइयाँ बाबा का समझ में न आने वाला स्वभाव उनका बचपना था । पूर्ण स्वाभाविकता, उनके अंदर एक बच्चे सरीखा ही स्वभाव पैदा हो जाता था जो जिद भी करता, रोता भी, हँसता भी, और नाना प्रकार के हावभाव भी बच्चों जैसे ही दिखाता। मिट्टी लगने पर रोते कि ‘छिः छिः लग गई, ́ मिर्च लग जाए तो रो देना 'तत्ता खिला दी, ' और बच्चों के ही अंदाज में शिकायत करना। इन सब बातों के अलावा संजने-संवरने के बेहद शौकीन थे गुइयाँ बाबा । चार-पाँच साल के बच्चों सरीखे चेहरे पर क्रीम, पाउडर लगवाना, फिर बिंदिया लगवाना, नाखून रखवाना, मेंहदी लगवाना और सज-संवर कर जब आइना देखते तब अपना अक्स आइने में देख भाव विभोर हो उठते और रोने लगते ।
नदी - गाँव के ही हरीराम अड़जरिया बताते हैं कि आइने में अपना चेहरा देखकर वो रोते इसलिए थे कि 'उनके अंदर का बाल्य भाव उस अक्स को पकड़ने के लिए मचल उठता था और वो अपनी इसी बेबसी पर रोते, कि हम उसे छू क्यों नहीं पा रहे हैं ।' अजीबो गरीब शख्सियत का मालिकाना हक उन्हें हासिल था। परमहंस के इस अजीबो गरीब व विचित्र स्वभाव के बारे में इन सभी लोगों की जिज्ञासाएं शांत की थीं उस समय डिस्ट्रिक्ट बोर्ड के चेयरमेन एवं प्रकाण्ड पंडित बाल मुकुन्द जी शास्त्री ने जो अब नहीं रहे। पं. अखिलेश मिश्र बताते हैं कि शास्त्री जी गुइयाँ बाबा के इस स्वभाव को परमहंस का स्वभाविक स्वभाव बताते थे। शास्त्री जी न सिर्फ उरई, जालौन बल्कि उ.प्र. के जाने माने आध्यात्मिक पंडित कहे जाते थे। सरनाम सिंह का कहना है कि गुइयाँ बाबा व बाल मुकुंद जी शास्त्री, दोनों ही एक दूसरे का सम्मान करते थे।
शास्त्री जी का कहना था कि परमहंस होना चित्त की प्रवृत्ति मात्र है, यह जो बालरूप की क्रियाऐं करते हैं या अत्यंत भाव विभोर हो उठते हैं यह सब स्वाभाविक है, लेश मात्र भी बनावटीपन या दिखावा नहीं है, इनका हृदय इस हद तक निर्मल हो चुका है कि बच्चों में बैठते ही ये खुद को भी बच्चा समझने लगते हैं, किसी भी स्त्री को देखते ही ये उसके अंदर माँ को ढूँढने लगते हैं, और यही वजह है कि किसी भी महिला की गोद में बैठकर खाना खाते समय इन्हें लेशमात्र भी संकोच नहीं होता क्योंकि इनके अंदर यही भाव रहते हैं कि 'मेरी माँ मुझे खाना खिला रही है', जब कोई गंभीर मसला चर्चा हेतु सामने होता तो यह बाल्य भाव इनके अंदर से चला जाता ।
स्व. शास्त्री श्रीबालमुकुंद जी की पत्नी श्रीमती शान्तिदेवी बताती है कि गुइयाँ बाबा अक्सर ही नदीगाँव से उरई आते और घर पर मेरे बच्चों के साथ खेलने में व्यस्त हो जाते। खेलते-खेलते जब वह गायब हो जाते तो बच्चे रोने लगते और मेरे पास शिकायत लेकर आते, तब मैं पहले तो उन्हें आवाज देती तब ये अंदर कहीं जा कर प्रगट होते क्योंकि सामने एकाएक कभी प्रगट नहीं होते थे, फिर मेरे पास आकर मुझी को बच्चों की तरह डाँटने लगते "तुम हम गुँइयन के बीच में नई बोलो करी” आप बताती हैं कि मैं उन्हें खाना खिलाती और बीच में ही अगर चिड़िया या चूहा नजर आ गया तो खाना खिलाना आफत हो जाता, ये उसको पकड़ने दौड जाते और कभी किसी चूहे को पकड़कर उठा लिया तो बच्चों की तरह तोतली बोली में बोलते हमने इसको किच्च कर दिया। उनका तोतला पन, उनके हाव-भाव, छोटी-छोटी चीजों के पीछे मचलना आदि देखकर लगता ही नहीं था कि यह वही संत हैं जो एक साथ पच्चीसों को धता बताने के लिए भी विख्यात हैं ।
गुइयाँ बाबा के बारे में जो दो प्रमुख बातें हैं उनमें पहली तो उनका बाल्यभाव है जो बच्चों को एवं महिलाओं को देखते ही तुरंत जाग्रत हो जाता था दूसरा रोमांचक पहलू उनके जीवन का 'उनकी योगिक क्रियाऐं । उनके लगभग सभी परिचित जो अभी भी मौजूद हैं उनका कहना है कि वे एक महान् योगी पुरुष थे, और तरह-तरह की क्रियाऐं करते थे, जिन्हें देखकर न सिर्फ हैरत होती बल्कि एक रोमांचक अनुभूति भी होती । उनकी क्रियाऐं लोगों ने अपनी आंखों से देखी हैं मगर सुनने में लगती अविश्वसनीय हैं। रावतपुरा के भगवानदास पाठक बताते हैं कि घंटों तक वह नदी किनारे शीर्षासन लगाते थे, लोटा भर पानी नाक से पी जाना उनके लिए मामूली बात थी । आप बताते हैं कि बचपन में मेरा पेट फूलता था, तब एक बार गुइयाँबाबा के आने पर उनसे जिक्र किया। गुइयाँ बाबा रोज सबेरे चार बजे मुझे नदी किनारे ले जाते और नमक मिला पानी, इतना ज्यादा पिला देते कि गले तक आ जाता, शुरू शुरू में वह डराकर जबरदस्ती पिलाते बाद में मुझे आदत हो गई थी। वह पानी जब मुझे ऐसा लगता कि गले तक भर चुका है, तब वह उल्टी करने को कहते और जबरन उल्टी करवाते ।
उल्टी करने के लिये तरह-तरह की क्रियाऐं बताते अंततः जितना पानी पीता, सारा का सारा बाहर आ जाता । लगभग एक माह तक लगातार यह करने पर मैं पूर्णतः स्वस्थ हो गया तब उन्होंने मेरे पिता से कहा कि अब जिंदगी में इसे यह बीमारी नहीं होगी ।
शीर्षासन, नाक से पानी पीने के अलावा सबसे ज्यादा अचंभे में डालने वाली एक क्रिया, जिसे देखकर लोग घबड़ा जाते थे व कमजोर दिल वालों को बेहोशी तक आ जाती थी जिस वजह से वह अक्सर एकांत में इसे करते थे । इस क्रिया में वह 'ओम्' की आवाज के साथ अपनी सारी आंते बाहर निकाल लेते तत्पश्चात् उन्हें साफ कर वापिस अंदर कर लेते थे।
भगवानदास पाठक कहते हैं 'यह क्रिया वह नदी किनारे पत्थर पर बहते पानी के समीप पालथी मारकर बैठ जाते थे तब करते थे और सदैव कोशिश करते कि इस क्रिया के दौरान कोई उन्हें देखे नहीं ।
सरनामसिंह कहते हैं कि जब पहली बार मैंने उनकी यह क्रिया देखी थी तो मैं घबड़ा गया था, अपनी आँतों को वह अपने हाथों से साफ करते थे व उन्हें अपनी गोद में रखे रहते उसके बाद उन्हें अंदर कर लेते। रावतपुरा के सियारामशास्त्री गुइयाँबाबा से भी जुड़े रहे। आप बताते हैं कि गुइयाँ बाबा की अनेक क्रियाऐं मैंने प्रत्यक्ष देखी हैं, आँतों को धोने के अलावा लगभग बत्तीस मीटर लंबी कपड़े की पट्टी जिस पर मोम घिस दी जाती थी, उस पट्टी को वह मुँह के रास्ते से अन्दर डालते थे और मलद्वार से बाहर निकाल देते थे। इसके अलावा पानी पीते जाते और पांच छः लीटर पानी एक बार में पीकर तुरंत उसे मलद्वार से बाहर निकाल देते । शास्त्री जी गुइयाँ बाबा द्वारा की जाने वाली तमाम क्रियाओं के प्रत्यक्षदर्शी हैं ।
इसके अतिरिक्त एक और आश्चर्य जनक बात के प्रत्यक्ष दर्शी होने का दावा करते हुए इन बुजुर्गों का कहना है कि गुइयाँ बाबा पारे का सेवन करते थे एवं पारे की मालिश करवाते थे । पारे के सेवन के बारे में शास्त्री जी बताते हैं कि जो पारा वह मुख द्वारा सेवन करते वह शोधा हुआ पारा हुआ करता था जिसे वह अलग रखते थे, इसके अलावा मालिश जिस पारे से होती वह अलग । मालिश करवाने पर त्वचा के रास्ते से पारा अंदर चला जाता था ।
सरनाम सिंह कहते हैं कि पारे के सेवन के पहले वह जड़ी बूटियाँ लेते थे, इसके अलावा अत्यधिक मालिश बहुत आवश्यक थी, अन्यथा यह सब बेहद खतरनाक था। अपने अंतिम दिनों में जब वो यहाँ से गए थे तब उनके शरीर से पारा ही फूट पड़ा था और उसकी वजह यही थी कि एक तो पारे के सेवन के बाद मालिश कम हो पाई थी दूसरा जड़ी बूटियों के सेवन में कुछ कमी हो गई थी जिससे उनकी पाचन क्रिया में कुछ गड़बड़ी हो गई थी।
गुइयाँ बाबा के शरीर से पारा फूटने के बारे में लोग बताते हैं कि वह अपने हाथ से ब्लेड से जहाँ चीरा लगाते वही से पारा निकल आता था, जगह-जगह चीरा लगाने से पारा तो निकल आया पर वो जख्म थे कि भरने का नाम ही न लें, इस दौरान नदीगाँव के पं. राजाराम जी मिश्र ने उनका इंतजाम वहीं एक पंजाबी डॉक्टर के अस्पताल में कर दिया । वह डॉक्टर रोज जख्मों को धोता, मरहम पट्टी करता पर कोई फायदा न हुआ ।
इस दौरान की एक घटना बताते हैं सरनामसिंह कि एक बार डॉक्टर जब आया तो बेहद उदास था, गुइयाँ बाबा के पूंछने पर उसने बताया कि मेरे लड़के व बहू का मास्टरी में चयन होना था, कुल 63 जगह हैं व इन दोनों का स्थान 66 व 67 वाँ है। मेरे पास न तो लगाने के लिए रुपयों का इंतजाम है और न ही कोई जोरदार सिफारिश, कहते कहते डॉक्टर बिलख-बिलख कर रोने लगा। गुइयाँ बाबा ने उसको सांत्वना देते हुए कहा कि "आज तक तुमने मेरी बहुत सेवा की, आज मैं तुम्हारी सेवा करूँगा !" और यह कहकर किसी को न जगाने की सख्त हिदायत देकर अपना कमरा बंद करवा दिया और सो गए ।
तकरीबन दो घण्टे पश्चात् "ओम्' की आवाज आने पर डॉक्टर ने दरवाजा खोला तो गुइयाँ बाबा ने मुस्कुराते हुए कहा कि तुम्हारे लड़के व बहू का नाम आ गया है। डॉक्टर अचंभित नजरों से उन्हें ताकने लगा, तो पुनः बोले कि हमें क्या देख रहे हो जाकर लड़के से कह दो कि बाबा का आशीर्वाद हो गया है। दो दिन बाद सच में ही दोनों का नाम लिस्ट में जुड़ गया था ।
अंततः लगभग दस पंद्रह दिन बाद भी जब जख्म नहीं भरे तो गुइयाँबाबा ने अस्पताल छोड़ दिया और सरनाम के साथ ककरोली आ गये । यहाँ आकर जड़ी बूटियों से खुद ही अपना इलाज करना शुरू किया, लगभग एक माह के अंदर ही जख्म सूखकर पुनः भर गए किन्तु इस बीच में गुइयाँ बाबा अत्यंत कमजोर हो गए थे ।
गुइयाँ बाबा के बारे में सभी लोग बताते हैं कि उनकी एक 'ओम्' की आवाज लगाने पर मोर व कोयल कूकने लगते थे। जंगली जानवर बंदर, हिरण, नीलगाय वगैरह को उनके हाथ से आकर रोटी खाने में कोई भय नहीं था वह सभी को "ओम्' की आवाज लगाकर ही बुलाते थे । खतरनाक सर्प भी उनके रास्ते में आ जाऐं तो मारते नहीं थे "ओम्' कहकर सर्प से कहते क्यों बुरे कर्म किए थे, जाओ। इस तरह की कई अद्भुत बातें रावतपुरा, टोला, बिजौरा, नदीगाँव के लोग बताते हैं और इन सभी बातों के कई लोग चश्मदीद हैं। सरनाम कहते हैं कि तबियत खराब होने पर भी उनके 'ओम्' की आवाज लगाने में कोई मंदी नहीं आई थी। कई बार वह इस तरह 'ओम्' बोलते जैसे घड़े के अंदर से आवाज आ रही हो, एक अत्याधिक लंबा व तेज नाद स्वर, मानों एक साथ कई लोग अत्याधिक लम्बी सांस खींचकर एक स्वर में 'ओम्' की ध्वनि कर रहे हों ।
भोजन, गुइयाँ बाबा अपने हाथ से कभी न करते, श्रीमति शान्ति देवी शास्त्री बताती हैं कि अगर कोई उन्हें भोजन नहीं करवाए तो कई दिन तक बिना खाए ही रह जाते । भोजन में मिर्ची नाम मात्र को भी हुई तो आँखों से न सिर्फ आँसू बह निकलते बल्कि बच्चों की तरह से रोकर, खिलाने वाली महिला की उसके पति से शिकायत करते बिलकुल इस अंदाज में जैसे बेटा अपनी माँ की अपने पिता से शिकायत कर रहा हो ।
गुइयाँ बाबा अंतिम बार यहाँ से कब गए इस बारे में टोला के नारायणदास व्यास का कहना है कि आठ मई 1967 को उनके यहाँ शादी में सम्मिलित होने के पश्चात् एक सप्ताह के अंदर ही उनके शरीर से पारा फूटने की क्रिया प्रारंभ हो गई थी ।
सरनाम सिंह कहते हैं कि लगभग पंद्रह दिन अस्पताल में रहने के पश्चात् एक माह के करीब वो अपना इलाज खुद करते रहे इसके बाद ही यहाँ से गए । गुइयाँ बाबा यह हमेशा कहा करते थे कि किसी के यहाँ शोर सूतक आदि में खाना नहीं खाना चाहिये जिस दिन गुइयाँ बाबा मेरे घर से गए थे उसी रात मेरे यहाँ पुत्र का जन्म हुआ था तब सरनाम कहते हैं कि मेरे दिमाग में यह बात आई थी कि गुइयाँ बाबा शोर में (किसी के यहाँ बच्चा होने के लगभग 15 दिन तक ) किसी के यहाँ खाना नहीं खाते। इसलिए यहाँ से चले गए। बहरहाल अभी तक मिली जानकारियों से एक बात निश्चित है कि गुइयाँ बाबा ने अंतिम बार यह स्थान 1967 में जुलाई के माह में छोड़ा ।
अंतिम बार जाते समय गुइयाँ बाबा सभी गाँव वालों से मिलकर गए थे और अपने कुछ शिष्यों से यह कह कर गए थे कि मैं वापिस आऊँगा अभी तो गुरु स्थान जा रहा हूँ, लेकिन इस बार कायाकल्प नहीं करूँगा समाधि ही लूँगा । नदीगाँव से कोंच तक जाने वाली बस में संग्रामपुरा से सवार होकर यह संत नेपाल की ओर रवाना हो गए थे।
गुइयाँ बाबा मात्र 'ॐ' का जाप एवं योगिक क्रियाओं द्वारा इतने क्षमतावान हो गए थे कि उनकी सिद्धियाँ सुनने में अतिरंजित लगती हैं उनकी चेतना क्षमता का आश्चर्य जनक तरीके से भौतिक वस्तुओं पर नियंत्रण था और वही पुनर्जन्म में रविश्री के रूप में हमारे सामने हैं। रविश्री की भी अलौकिक एवं विलक्षण क्षमताऐं अविश्वसनीय हैं। क्या मात्र 'ॐ' के जाप एवं योग साधना से कोई भी व्यक्ति इतना क्षमतावान और दैवीय शक्ति संपन्न बन सकता है कि वह देवपुरुष के तुल्य हो जाए ? योग साधना एवं 'ओम्' के मंत्र जाप की औंकार साधना को लेकर विख्यात बालयोगी शिवानंद ने कई पुस्तकों का हवाला देते हुए योग एवं ओंकार साधना पर तमाम जानकारियाँ दीं। आइये देखे योग एवं ओंकार की यह आध्यात्मिक साधनाऐं किस तरह व्यक्ति को मानव से महामानव बना देती हैं ।
रामकृष्ण लीलामृत - प्रथम एवं द्वितीय भाग
योगी कथामृत - परमहंस योगानंद
वाड.मय— पं. श्रीराम शर्मा आचार्य, अखण्ड ज्योति
'योग साधना'
संसार में मानव हमेशा प्रगति चाहता आया है। इस प्रगति में त्रयताप (दैहिक, दैविक व भौतिक) एवं पाँच तरह के क्लेशों अविद्या, स्मिता, राग, द्वेष एवं अभिनिवेष के साथ अनेकों दुख उसके रास्ते में रुकावट बने और बनते आए । खोजकर्ता मनीषियों ने अंततः यह पाया कि सभी दुख क्लेशों की मूल वजह स्वयं में शक्ति की कमी है। इस कमी को दूर करने के लिए प्राचीन काल से ज्ञानी मनीषियों द्वारा शक्ति अर्जन के उपायों की खोज में सारी बुद्धि लगा दी गई और अंततः उन्होंने विश्व को आश्चर्यचकित कर देने वाली व अपने आप में महाशक्ति प्रकट कर देने वाली साधना पद्धति 'योग साधना को खोज निकाला । इसी योग साधना का उल्लेख करते हुए ही योगी विवेकानंद, योगी अरविन्द आदि मनीषियों ने कहा है कि दुनिया के अंदर कोई भी दुख, रोग क्लेश, कष्ट ऐसा नहीं है न ही होगा जो कि योग साधना पद्धति द्वारा नष्ट नहीं किया जा सकता ।
विश्व को आश्चर्यचकित करने वाली इस महायोग विद्या को चार प्रकारों में बांटा गया है। मंत्रयोग, लययोग, हठयोग एवं राजयोग | इन सभी योगों में आठ अंग बताये गए है । क्रमशः यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा एवं समाधि। यह योगांग चार अवस्थाओं परिचय, आरम्भ, घटा एवं निष्प्राप्ति द्वारा होकर गुजरते हुए साधक को दिव्य चरित्र संपन्न बनाते हुए महाआनन्द में प्रवेश दिलाते हैं ।
आइये अब यह देखते हैं कि उक्त योग क्रियाओं का स्वरूप क्या है एवं विश्व तथा देह की रोग आदि समस्याओं का योग द्वारा समाधान कैसे संभव है ।
मानव शरीर अनेकों कोशिकाओं एवं रक्त माँस से सुसज्जित है, जिसमें वायु जिसे विज्ञान ऑक्सीजन कहता है वह ही जैव्य चेतना शक्ति का कारण कही गई है क्योंकि ऑक्सीजन (वायु) द्वारा ही संपूर्ण अंग प्रत्यंग अवयव गतिशील होते हैं अन्यथा यह शरीर ही निश्चेतन हो जाता । साधक क्रिया योग साधना हेतु सर्वप्रथम योग आसनों द्वारा शौच शुद्धि के बाद शरीर के उन अंगों में शक्ति एवं लोच लाने का उपाय करता है जो अंग, प्राण ऊर्जा के अर्थात् आक्सीजन के कम संचार होने से या उस अंग विशेष में अनावश्यक वसा आदि एकत्रित होने से कठोर हो गए हैं जिससे शरीर के उस स्थान पर ऑक्सीजन एवं रक्त का संचार समुचित नहीं हो पा रहा है। इस प्रकार देह या शरीर को लचीला एवं शक्ति संपन्न करने के लिए हमारे योग शास्त्रियों द्वारा क्रमशः चार आसन प्रधान बताए गए है । सिंहआसन, पद्मासन, सिद्धासन एवं भद्रासन |
योग आसनों के पश्चात् साधक प्राणायाम साधना करता है । इसी प्राणायाम को योगशात्रियों द्वारा वृद्धवायत्व रहित, दिव्यचेतन्य व ऊर्जावान महाबल को शरीर में प्रत्यारोपण कराने का साधन बताया गया है। योग शास्त्रियों के अनुसार आक्सीजन ही देह को निरोग रखने एवं बल उत्पन्न करने वाली ऊर्जा शक्ति है ।
यदि युक्ति पूर्वक साधक, शरीर में बहुतायत मात्रा में प्राण वायु का संचार करता है तो उसके अंदर महाशक्ति प्रकट हो जाती है । शरीर के अंदर नसों में, रक्त तथा नाड़ियों में ऊर्जा का संचार आवश्यक है । चिकित्सा जगत की इसी बात को योगशास्त्रियों ने समझाते हुए कहा है कि देह में लाखों नाड़ियाँ हैं जिसमें कि कुण्डली कन्दमूलाधार से बहत्तर हजार नाड़ियाँ निकलकर देह में ऊर्जा संचार करती हैं। इनमें से उच्च मस्तिष्कीय ऊर्जा देने वाली पीठ के पीछे बाँयी ओर इड़ा व दाँयी ओर पिंगला नामक नाड़ी कही गई है। इन दोनों के मध्य स्पाइनल कार्ड (रीढ़ की हड्डी) के अंदर सुषुम्ना नाड़ी कही गई है। जिसके अंदर सात "नाड़ी गुच्छक केन्द्र" हैं जिसे चिकित्सा जगत में नरवस सिस्टम एवं योग में चक्रों के नाम से जाना जाता है। इन्हीं के केन्द्रों में उचित मात्रा में ऊर्जा का संचार, देह में निरोगता एवं महाशक्तिवान होने का कारण बनता है कि चूंकि इन्हीं केन्द्रों से संचालित समस्त नाड़ियाँ हैं । साधक प्राणायाम द्वारा इन चक्रों की विशेष चैतन्य संपन्न करता है।
यह प्राणायाम क्रमशः सामवेदी, नाड़ी शोधन, सूर्य भेदी, उज्जयी, शक्ति संचार, भशत्रिका, वीर्यरक्षा प्राणायाम, कुण्डलिनी जागरण प्राणायाम, कायाकल्प प्राणायाम एवं काक चेन्चवा प्राणायाम कहे गए हैं। साधक इनके साथ ही कुछ सहज मुद्राओं को लेते हुए शान्ति मुद्रा में बैठ कर इन नाड़ी गुच्छक चक्र केन्द्रों में प्राण संचार की ध्यान साधना करता है । इस अभ्यास से प्रथम कुछ कोष टूटते हैं तथा पुनः द्रुतगति से उनका निर्माण कार्य चलता है । फलतः शरीर में नवीन कोष बनते हैं जो अधिक ऑक्सीजन ग्राही होते हैं एवं ये कोश ही दिव्य प्राण संपन्न निर्मित होकर शरीर में महाबल को धारण करने में सक्षम होते हैं। देह में रक्त स्त्रावित करने वाली अनेक ग्रथियाँ हैं । इन्हीं स्त्रावों के द्वारा शरीर हमेशा तरोताजा एवं निरोगता को प्राप्त करता है । जब शरीर में प्राणवायु ऑक्सीजन की वृद्धि एवं गति तेज होती है तब समस्त ग्रंथियाँ अपना कार्य द्रुत गति से करने लगती हैं इस समय साधक बज्रावली मुद्रा द्वारा नीचे के स्त्राव को शीघ्र ही उर्ध्वगामी करता है। साथ ही खेचरी मुद्रा के द्वारा जिव्हा को कपाल रंध्र में प्रवेश देते हुए आज्ञाचक्र में मास्टर ग्रंथि को नियंत्रित करते हुए देह को चिर स्थायी स्वास्थ्य प्रदान करता है । हमारे सिर के पीछे मेन्डुला में मज्जा सेतु है। जिसके द्वारा शरीर की सभी क्रियाऐं नियंत्रित होती हैं। साधक उर्ध्वप्रणव होता हुआ इस केन्द्र को अपने नियंत्रण में लेने में सक्षम हो जाता है।
योग शास्त्रियों के अनुसार साधक योग एवं ध्यान की आध्यात्मिक साधना द्वारा देह की ऐसी पवित्रता एवं निरोगता को प्राप्त करता है जिससे प्राणशक्ति कुण्डली मार्ग से होती हुई मूलाधार, स्वाधिष्ठान, मणिपुर, पूर्वक, अनाहद, स्वधिष्ठान, आज्ञा एवं सहस्त्रारचक्र तक प्रवेश पा जाती है ।
मानव अपने मस्तिष्क का ज्यादा से ज्यादा पंद्रह से बीस प्रतिशत उपयोग कर पाता है किन्तु योग के माध्यम से मानव नवीन चेतना संपन्न होते हुए अपने प्राणों को मस्तिष्क अवयव केन्द्रों में संचार करने की युक्ति पा जाता है । प्राणी शास्त्र के अनुसार शरीर में जो ऑक्सीजन जाती है उसमें से मात्र दो तिहाई ऑक्सीजन ही मस्तिष्क ग्रहण करता है। योग साधना के सिद्धांत के तहत एवं प्राणीशास्त्र के अनुसार किसी भी अंग की क्रिया शीलता एवं चेतना शक्ति बढ़ाने हेतु उसमें उतनी ही अधिक मात्रा में ऑक्सीजन प्रवाह की आवश्यकता होती है। साधक यौगिक क्रियाओं द्वारा जब अपनी प्राणगति में नियंत्रण प्राप्त कर लेता है । तब अपने मस्तिष्क में शतप्रतिशत प्राण चेतना ऑक्सीजन का संग्रह करने की क्षमता प्राप्त करता हुआ मस्तिष्क की शतप्रतिशत क्षमता का लाभ उठाने में सक्षम हो जाता है ।
│.
उच्च कोटि के वैज्ञानिक एवं प्रखर बुद्धि संपन्न पुरुष अपनी मस्तिष्कीय क्षमता का मात्र अधिकतम बीस प्रतिशत उपयोग करके ही संसार को इतनी उन्नति के मार्ग पर ले आए हैं कि लोग इन पुरुषों का उपकार मानते हैं । यदि कहीं इन आध्यात्मिक योग साधनाओं के द्वारा सौ प्रतिशत मस्तिष्क को सक्रिय किया जाए तो अपनी उन्नति एवं क्षमताऐं कहाँ पहुँचेंगी यह कहा नहीं जा सकता ।
योग के संबंध में पाश्चात्य लेखकों में सुविचारित लेख लिखने वालों में स्विट्जरलैण्ड के सुप्रसिद्ध मनःशास्त्री डा. सी. डी. जंग का नाम उल्लेखनीय है ।
आप लिखते हैं "जब कोई धार्मिक प्रणाली स्वयं को 'विज्ञान सम्मत' प्रणाली बताती है तब इस संबंध में निश्चित रहा जा सकता है कि वह पश्चिम की जनता के लिये भी ग्रहण योग्य है। योग इस अपेक्षा की पूर्ति करता है । इसके नवीन और अल्प परिचित वस्तु को जानने के आकर्षण के अतिरिक्त भी कई प्रबल कारण हैं, जिससे योग के बहुत से अनुयायी हैं। योग में अनुभूतियों को नियंत्रित रखने की संभावना है और इस प्रकार वह तथ्य विषयक वैज्ञानिक आवश्यकता की पूर्ति करता है । इसके अतिरिक्त व्यापकता, गहराई, सुप्राचीनता, सिद्धांत और पद्धति के कारण, जिनमें जीवन के सब दृष्टिकोण समाहित हैं, योग में अकल्पित और स्वपनातीत संभवनाऐं निहित हैं ।"
"प्रत्येक धार्मिक या दार्शनिक साधना में एक प्रकार का मनोवैज्ञानिक- अनुशासन या मानसिक आरोग्य प्रणाली है। योग की बहुविध विशुद्ध शारीरिक प्रक्रियाओं का अर्थ भी एक शारीरिक योग प्रणाली ही है, जो सामान्य मल्ल क्रीड़ा और श्वास प्रश्वास के व्यायाम की अपेक्षा कहीं अधिक उत्तम है - यहां तक कि ये मात्र यांत्रिक और वैज्ञानिक नहीं, परंतु आध्यात्मिक भी हैं। शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों की साधना के समय योग-साधक उन्हें परिपूर्ण रूप से आत्मा के साथ एकाकार करता है, प्राणायाम इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है । प्राणायाम साधना में प्राण श्वास भी है और ब्रम्हाण्ड की विश्व संचालक शक्ति भी । "
डा. जंग आगे लिखते हैं कि "योग की मूलभूत कल्पनाओं का अनुसरण किए बिना योग साधना का कोई अर्थ नहीं रह जाता। योग शारीरिक और आध्यात्मिक भावों में अपूर्व सुसामंजस्य स्थापित करता है ।
पूर्व में जहां पर ये विचार और प्रक्रियाऐं विकसित हुईं और हजारों वर्षों की अखंड परंपरा ने आवश्यक आध्यात्मिक नींव तैयार कर दी है, योग शरीर और मन दोनों को एकीभूत कर देने की सर्वागंपूर्ण और समुचित पद्धति है जिसके विषय में मुझे कोई शंका नहीं । यह एकता एक ऐसी मनस्तात्विक अवस्था का निर्माण करती है जिससे अतीन्द्रिय अनुभूति सम्भव हो जाती है ।" परमहंस योगानंद जी कहते हैं कि “पश्चिम में वह दिन सन्निकट है जब बहिः प्रकृति पर विजय के समान ही आत्मसंयम के अन्तर्विज्ञान को भी आवश्यक समझा जाने लगा। पत्थरों और धातुओं में निहित शक्तियों की अपेक्षा अधिक महान शक्तियों की सृष्टि मानव मन कर सकता है और उसे करना चाहिये, अन्यथा नवजात भौतिक अणुराक्षस, विश्व का विवेकहीन विनाश कर डालेगा ।" परमहंस कहते हैं कि अणुबम के विषय में मानव जाति की चिन्ता का एक अप्रत्यक्ष लाभ यह हो सकता है के योग विज्ञान में लोगों की व्यावहारिक रुचि बढ़ जायेगी- जो बम से रक्षा का सच्चा आश्रय स्थल है।”
अनेक अनभिज्ञ लोग योग को चमत्कारिक शक्ति लाभ के लिए एक निन्द रहस्यपूर्ण क्रिया या जादू बताते हैं । परंतु जब विद्वान लोग योग की चर्चा करते हैं तब उनका तात्पर्य पातंजलि योगसूत्र में वर्णित प्रणाली से ही होता है । योग सूत्र में ऐसे दार्शनिक तत्वों का चिन्तन है कि उस पर भारत के श्रेष्ठ चिंतक और मनीषीगण भी लिखने को प्रेरित हुए हैं।
योग सूत्र के तृतीय पाद ( विभूति पाद) में योग की विभिन्न अलौकिक शक्तियों का उल्लेख है । सत्य-ज्ञान सदा एक शक्ति है । योग मार्ग के चारों चरणों के प्रत्येक चरण में अलग-अलग विभूतियों का वर्णन है । कोई विशिष्ट शक्ति उपलब्ध होने पर योगी जान सकता है कि चार चरणों में से एक चरण उसने पार कर लिया है। विशिष्ट शक्तियों का आविर्भाव योग पद्धति की वैज्ञानिकता का प्रमाण है जिसमें 'आध्यात्मिक प्रगति' के बारे में भ्रमपूर्ण कल्पनाऐं अदृश्य हो जाती है।
योग पूर्णतः भारतीय ऋषि मुनियों और मनीषियों की देन है, आज पश्चिम, योग विज्ञान की ओर झुक रहा है और हम अपनी विरासत से मुँह मोड़ रहे हैं । यौगिक अभ्यास एवं प्राणायाम द्वारा शरीर और प्राणों पर नियंत्रण करके अंत: स्त्रावी ग्रंथियों, गलेण्डस के स्त्रावों ( हारमोन्स) पर पूरी तरह से नियंत्रण करना अगर हमारे लिए भी संभव हो गया तो महान योगी हनुमान की तरह एक क्षण में मसक समान और दूसरे क्षण शतयोजन मुख सुरसा बन जाना साधारण बात हो जायेगी ।
"खुद ही को कर बुलंद इतना, कि हर तदबीर से पहले ।
खुदा बंदे से खुद पूछे, बता तेरी रजा क्या है ।।" - इकबाल
"ओंकार साधना”
तैत्तिरीयोपनिषद के तृतीय अनुवाक में ऋषि लिखते हैं कि वाणी में शारीरिक और आत्म विषयक दोनों तरह की उन्नति करने की सामर्थ्य भरी हुई है, जो इस रहस्य को जानता है, वह वाक्शक्ति पाकर उसके द्वारा अभीष्ट फल प्राप्त करने में सफल होता है ।
ओम् की ध्वनि जिसे ओंकार कहते हैं इससे उत्पन्न होने वाली शक्ति इतनी सशक्त ओर सर्वशक्तिमान हमारे योग शास्त्री बतलाते हैं कि वह सृष्टि के किसी भी कण को स्थिर नहीं रहने देती । समुद्रों को मथ डालने से लेकर भयंकर आंधी तूफान और ज्वालामुखी पैदा करने तक, परस्पर विचार विनमय की व्यवस्था से लेकर ग्रह नक्षत्रों के सूक्ष्म कंपनों को पकड़ने तक एक सुविस्तृत विज्ञान किसी समय भारतवर्ष में प्रचलित था । इस ओंकार की साधना के फलस्वरूप योगी पुरुष इंद्रियातीत असीम सुख का रसास्वादन करते और इसकी शक्ति को पाकर वे जहाँ चाहते थे वहीं मनोवांछित वस्तुऐं पैदा करते थे ।
अपने आशीर्वाद से किसी रोगी को अच्छा कर देना, किसी निर्धन को धनवान, अपंग को शारीरिक क्षमता प्रदान कर देना आदि चमत्कार इसी विज्ञान के अंग थे। इन सबमें निश्चित विचार प्रणाली द्वारा ब्रम्हाण्ड की वैसी शक्तियों के सूक्ष्म अणु आकर्षित कर अपेक्षित स्थान पर प्रतिरोपित करने से चमत्कार दिखाई देने वाले कार्य संभव हो पाते थे।
ध्वनि तरंगें जिनको हम सुन नहीं सकते आज वैज्ञानिक शोध कार्यों एवं व्यावसायिक जगत में क्रांति मचा रही है । धातुओं को काट देना, गला देना, एक दूसरे से जोड़ देना आदि ऐसे कार्य जिन्हें बड़ी-बड़ी मशीनें काफी समय में कर पाती हैं इन ध्वनि तरंगों की सहायता से अल्प समय में किए जाने लगे हैं । ध्वनि की इस शक्ति क्षमता पर आज सारा संसार आश्चर्य चकित है कि इतनी सूक्ष्म गतिविधि से इतने भारी कार्य कैसे संपन्न हो जाते हैं । विद्युत से भी अधिक तीक्ष्ण, तीव्र और सर्वव्यापी कर्णातीत नाद शक्ति की वैज्ञानिक बड़ी तत्परता से शोध कर रहे हैं ।
कर्णातीत अर्थात् वह ध्वनि जिसे हमारे कान ग्रहण नहीं कर सकते या सुन नहीं सकते। हमारे कानों की क्षमता मात्र बीस कंपन प्रति सेकेण्ड से बीस हजार कंपन प्रति सेकेण्ड आवृत्ति तक की ध्वनि सुनने की है इससे अधिक आवृत्ति की ध्वनियाँ कर्णातीत ध्वनि कहलाती हैं । ध्वनि की आवृत्ति बढ़ने के साथ ही वह पेनी T पतली और सीटी की आवाज की तरह तीक्ष्ण होती जाती है । साधक इन्हीं कर्णातीत ध्वनि की ओर अपना ध्यान केन्द्रित कर सूक्ष्म कंपनों को पकड़ने की चेष्टा करता है। जो जितनी अधिक सूक्ष्म ध्वनियाँ सुन सकता है वह दूसरों के मन की बातें भविष्य ज्ञान उतनी ही शीघ्रता और स्पष्टता से पकड़ लेता है ।
जिस ध्वनि को हम आसानी से सुन लेते हैं वह स्थूल ध्वनि कहलाती है, इसकी शक्ति तो इतनी कम होती है कि यदि दो सौ वर्ष तक निरंतर इस ध्वनि को उत्पन्न क्रिया जाए तो उससे मात्र एक गिलास दूध गर्म कर लें इतनी ही शक्ति पैदा होगी। किन्तु श्वास या विचार तरंगों के रूप में जो शब्द का मानसिक विस्फोट होता है वह बड़ा शक्तिशाली होता है । यद्यपि वह ध्वनि सुनाई नहीं देती किन्तु उससे उत्पन्न ऊर्जा परमाणुओं का विखण्डन कर सकती है, विश्व के किसी भी भू भाग में यहां तक कि चंद्रमा तक पर जल-जला ला सकती है । इसी शक्ति को मंत्र विज्ञान से जाना जाता है और उसकी ब्रम्ह शक्ति या कुण्डलिनी शक्ति के रूप में प्रतिष्ठा की गई है।
योग के श्रेष्ठतम शास्त्रकार प्राचीन ऋषि पातन्जलि ने लिखा है कि शरीर साधना मनोविग्रह और ओम् का 'ध्यान क्रिया योग' है । पातन्जलि ने ध्यान में सुनाई पड़ने वाली "विश्व ध्वनि " ओम् को ईश्वर का वाचक बताया है ।
परमहंस योगानंद कहते हैं कि "ओम् सृष्टि कर्ता शब्द ब्रम्ह है" वह स्पन्दनशील सृष्टि यंत्र का गुंजन है और ईश्वर की सत्ता का साक्षी है। यहां तक कि नया साधक भी अपने अंतर में ओम् की अद्भुत ध्वनि सुनता है। इस आनंददायक आध्यात्मिक प्रोत्साहन से साधक को विश्वास हो जाता है कि सूक्ष्म जगत से उसका संबंध स्थापित हो रहा है ।
परमहंस योगानंद जी कहते हैं कि मनुष्य पर प्रतिक्रिया अभिव्यक्ति करने वाली विभिन्न इन्द्रियग्राह्य उत्तेजनाऐं - शब्द, स्पर्श, रूप, रस एवं गंध-इलेक्ट्रांस और प्रोटोन्स के स्पन्दन तारतम्य से पैदा होती है। ये स्पंदन तरंगे प्राण अर्थात् लाइफट्रान्स द्वारा नियंत्रित होती है यह लाइफट्रोन या सूक्ष्म प्राणशक्ति परमाणविक शक्ति से भी सूक्ष्मतर है" ।
साधक ओंकार ध्वनि द्वारा उत्पन्न स्पन्दन तारतम्य को प्राण अर्थात् लाइफट्रोन द्वारा नियंत्रित कर मूलाधारचक्र में प्रवेश करवाकर उस चक्र को भेदता है और फिर कुण्डली मार्ग से सभी चक्रों को भेदता हुआ क्रमिक साधना से सहस्त्रार चक्र तक को भेदने में सक्षम हो जाता है और नाद ब्रम्ह के परम सत्य से साक्षात्कार करता है । वस्तुतः यह कुण्डलिनी जाग्रत करने की ही एक साधना है जिसमें साधक ओम् की स्पन्दन शक्ति का मनवांछित उपयोग करने में सक्षम हो जाता है। वेदों का यह ओम् ही तिब्बतियों का मंत्र 'हूँ, हो गया, मुसलमानों का 'आमीन' और मिस्त्रियों, यूनानियों, रोमनों, यहूदियों और ईसाइयों का 'आमेन हो गया, हिब्रू में इसका अर्थ है 'ध्रुव', निश्चित, विश्वस्त ।
योगसूत्र 1:27 में कहा गया है - " तथ्य वाचक प्रणवः" अर्थात् ईश्वर का दूसरा नाम ओम् है । ओम् की ध्वनि अर्थात् ओंकार की स्पन्दन शक्ति में भेदने की क्षमता किसी भी अन्य शब्द से तीव्र है । इसकी इसी भेदन क्षमता से योगी पुरुष साधना द्वारा अपने शरीर के उन षट्चक्रों को भेदन करने में सफल हो जाते हैं जो कुण्डली जागरण अवस्था रूप में कहे जाते हैं । इस भेदन क्षमता की असीम शक्ति निहित होने की वजह से हमारे प्रत्येक मंत्र में प्रारंभ ओम् से किया गया है । उपनिषद् में ऋषियों ने कहा है 'प्रणव- रूपी - ओम्', साधना में लक्ष्य - बेध हेतु बाण है एवं यह शरीर स्वात्म को धनुष जानकर एवं लक्ष्य ब्रम्ह ज्ञान की प्राप्ति हेतु साधक को क्रमशः अन्न, प्राण, मनो, ज्ञान-विज्ञान एवं आनंद मय पंच कोषों से पार परम-सूक्ष्म–सत्य–ब्रम्ह की खोज से संसार में आनंद प्रवाह की लक्ष्य प्राप्ति में सफल करवाता है" ।
इसलिए योगीराज कृष्ण ने कहा है "ओम् इति एकाक्षरं ब्रम्ह" अर्थात् यह एक अक्षर 'ओम्' ही पूर्ण ब्रम्ह है ।
ओंकार एवं योग साधनाओं का अंततः लक्ष्य कुण्डलिनी जागरण ही है, पर यह 'कुण्डलिनी जागरण' कहते किसे है ?
आध्यात्मिक साधनाओं का प्रयोजन अपने भीतर छिपी हुई महानता को विकसित करना है। देवशक्तियों के पास समूचे जगत की देखभाल का कार्य रहता है। अतः मनुष्य की भूमिका के अनुरूप प्रतिक्रिया उत्पन्न करने, सफलता और वरदान देने का कार्य उनके वे ही अंश पूरा करते हैं, जो बीज रूप में हर व्यक्ति के अंदर मौजूद है। उन्हें जगाकर बाह्य व्यापी विश्वव्यापी देवतत्वों के साथ संबंध जोड़ना, आकर्षित करना और उनका सहयोग अनुग्रह प्राप्त करना जिस साधना पद्धति के सहारे बन पड़ता है उसे कुण्डलिनी जागरण कहते हैं । कुण्डलिनी जागरण से शरीर में एक शक्ति का आविर्भाव होता है जिससे मनुष्य की चैतन्यता बहुत अधिक बढ़ जाती है और वह जब चाहे तब स्थूल संसार की अपेक्षा सूक्ष्म जगत की स्थिति का अनुभव कर सकता है और सीमित क्षेत्र में आबद्ध रहने की बजाय विश्व की गतिविधियों को देखने लगता है । जाग्रत कुण्डलिनी मनुष्य को सब प्रकार की शक्तियाँ, विद्या और अंत में मुक्ति प्राप्त कराने का साधन होती है ।
वस्तुतः कुण्डलिनी आत्म-शक्ति की प्रकट और प्रखर स्फुरणा है । ईश्वर की दी हुई हर इंसान को मौलिकशक्ति जिसे परमा - प्रकृति भी कहा गया है। यह महाशक्ति समस्त प्राणियों के शरीर में मौजूद है । पर अन्य प्राणी तो इससे लाभ नहीं उठा पाते और प्रकृति प्रेरणाओं के आधार पर अपना पेट भरते और वंश वृद्धि करते हुए समाप्त हो जाते हैं । परंतु मनुष्य को विवेक और बुद्धि प्रकृति से तोहफे मिले हुए हैं। जिसके सहारे वह अपने दैवीय गुणों को विकसित कर सकता है । सामान्य स्थिति में कुण्डलिनी मूलाधार में प्रसुप्त स्थिति में मृत तुल्य पड़ी रहती है । वैसी स्थिति में उससे कोई लाभ उठाना संभव नहीं हो पाता । यद्यपि वह शक्ति अपने ही अंदर छिपी पड़ी है जिसे कामधेनु कहा गया है। यदि इस महाशक्ति का ज्ञान प्राप्त किया जा सके और उसकी प्रसुप्ति को जागृति में बदला जा सके तो मनुष्य मानव से महामानव और नर से नारायण बन सकता है ।
कुण्डलिनी क्या है ? इसके संबंध में शास्त्रों और तत्वदर्शियों ने अपने अनुभव के आधार पर अभिमत् व्यक्त किये हैं।
ज्ञानार्णव तंत्र में कुण्डलिनी को विश्वजननी और सृष्टि संचालिनी शक्ति कहा गया है। आध्यात्म ग्रंथों में विशेषतः उपनिषदों में कुण्डलिनी शक्ति की चर्चा हुई है । विज्ञान की भाषा में कुण्डलिनी को जीवन शक्ति अथवा चुंबकीय विद्युत कहते हैं । इसका केन्द्र मस्तिष्क माना गया है । मस्तिष्क की अपनी गतिविधियों के संचालन की क्षमता योगशास्त्रों के अनुसार कामशक्ति द्वारा उत्पन्न ऊर्जा है।
यही कामशक्ति काम - तंत्र के विभिन्न क्रिया कलापों के लिए आवश्यक प्रेरणा देती है । यही वह चुम्बकीय क्रिस्टल है जो काया के ट्रांजिस्टर को चलाने वाले आधार खड़े करता है ।
कुण्डलिनी महाशक्ति का वर्णन विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग तरह से मिलता है। आध्यात्म शास्त्र इसे ब्रम्हाग्नि कहते हैं और इसका मूल केन्द्र संस्थान ब्रह्मरंध्र को मानते हैं ।
कुण्डलिनी को सार्वजनिक - जीवन - तत्व भी कहते हैं। इसके भीतर आकर्षण व विकर्षण की दोनों ही धाराऐं विद्यमान हैं। भौतिक विज्ञान की दृष्टि से उन प्रवाहों को बायोइलेक्ट्रिसिटी एवं मेग्नेटिज्म अर्थात् जैव विद्युत एवं चुंबकत्व कहते हैं । दार्शनिक हर्बर्ट स्पेन्सर के मतानुसार इसे एसेन्स ऑफ लाइफ अर्थात् जीवन का सत् कहा जा सकता है। बाईबिल के अनुसार यही तत्व महान् सर्प है। सुप्रसिद्ध मनीषी प्रो. हटसन का कहना है कि इस महान शक्ति जीवन तत्व का महत्व न जाने पाने के कारण प्रायः लोग इसका उपयोग मात्र शरीर साधन में ही करते रहते हैं और यों ही जीवन की इति श्री कर लेते हैं । यदि उसके उज्जवल पक्षों को समझा और प्रसुप्त को जाग्रत किया जा सके ओर उस जागरण को महत्वपूर्ण आत्मिक उद्देश्यों में लगाया जा सके तो चेतना क्षेत्र की चमत्कारी सिद्धियाँ शक्तियाँ हस्तगत हो सकती हैं ।
स्वामी विवेकानंद के अनुसार वह केन्द्र जहाँ समस्त अविशिष्ट संवेदनाऐं संचित संग्रहीत हैं मूलाधार चक्र कहलाता है। वहाँ पर कुण्डलित क्रियाशक्ति को कुण्डलिनी कहा जाता है । पाश्चात्य विद्वान आर्थर एवलन ने भी कुण्डलिनी को संग्रहीत शक्ति बताया है। उनका कहना है कि जो महत् ब्रम्हसत्ता ब्रम्हाण्ड का सृजन एवं धारण करती है, उसकी व्यक्ति देह में अव्यवस्थित प्रतिनिधि सत्ता का नाम कुण्डलिनी शक्ति है । इस कुण्डलिनी शक्ति की साधना अपने अंतरंग क्षेत्र में ही करनी पड़ती है और उनकी सफलता जब मेघमालाओं की तरह बरसती हैं, तो अगणित दिव्य-विभूतियाँ सिद्धियाँ स्वयं ही प्रस्फुटित और पल्लवित होती हैं ।
कुण्डलिनी शक्ति को विभिन्न विद्वानों ने विभिन्न नाम दिये हैं । चैनिक योग प्रदीपिका में इसे 'स्पिरिट - फायर' कहा गया है।
सुप्रसिद्ध तंत्र मर्मज्ञ जान बुडरफ ने इसे सर्पेन्टाइन फायर नाम दिया है और कहा है कि इसे जगाने वाला विशिष्ट सामर्थ्यवान बन सकता है । थियोसाफिकल सोसायटी की संस्थापिका मैडम ब्लैक्ट्स्की ने कुण्डलिनी को विश्वव्यापी विद्युत शक्ति कॉस्मिक, इलेक्ट्रिसिटी का नाम दिया है। उन्होंने अपनी पुस्तक Voice of the Science में कहा है कि सर्पवत् सर्पिल गति अपनाने के कारण ही उस महाशक्ति को कुण्डलिनी कहते हैं । इस सामान्य गति को योग साधक अपनी काया में चक्राकार बना लेते हैं । इस अभ्यास से उसकी शक्ति बढती है । शरीर शास्त्रियों ने उसे नर्वस सिस्टम नाड़ी संस्थान से उद्भूत नर्वस फोर्स कहा है। इस बात को शास्त्रों में इस तरह समझाया गया है कि जिस तरह पृथ्वी के दो ध्रुव हैं उत्तरी और दक्षिणी, उसी तरह मानव काया में दो ध्रुव हैं। उत्तरी ध्रुव की तुलना मानव मस्तिष्क मध्य से की गई है और दक्षिणी ध्रुव की जननेन्द्रिय मूल से । मानव मस्तिष्क मध्य को ब्रम्हरंध्र या सहस्त्रार कहते हैं और जननेन्द्रिय मूल को मूलाधार ।
कुण्डलिनी वह शक्ति है जिसका मानव के उत्तरी और दक्षिणी ध्रुव अर्थात् मूलाधार और सहस्त्रार के मध्य अधिक शक्तिशाली प्रवाह चल पड़े तो जीव और ब्रम्ह के बीच एकता से जो महान् संभावनाऐं बन सकती हैं वो दिखने लगें । किन्तु सामान्यतया यह प्रवाह बहुत न्यून रहता है, दोनों सिरे अपने-अपने सीमित स्थानीय कार्यों में लगे रहते हैं । उनके बीच आदान प्रदान की प्रक्रिया प्रायः नहीं के बराबर होती है ।
मूलाधार की क्षमता प्रजनन के लिए उत्साह एवं सामर्थ्य जुटाने में लगी रहती है और इसी प्रवाह में पूर्ति कर पाती है । सहस्त्रार की सामर्थ्य भी उपार्जन, उपभोग एवं व्यवहार व्यवस्था में ही अपनी शक्ति को समाप्त कर लेती है । बहुत बार तो दोनों ही केन्द्र अपने जिम्मे आए हुए काम को ही निपटाने में थकान अनुभव करने लगते हैं, सामान्य स्थिति यही है । इस स्थिति को बदलकर इनके केन्द्रों में प्रचुर मात्रा में उच्चस्तरीय सामर्थ्य उत्पन्न करने के लिए जो विशेष प्रयत्न करने पड़ते हैं उन्हें कुण्डलिनी जागरण कहते हैं । यदि साधना उपासना द्वारा इन केन्द्रों में छिपी बीज शक्ति को उभारना और उच्चस्तरीय बनाना संभव हो सके तो सामान्य सा दिखने वाला मनुष्य आसामान्य बन सकता है । कुण्डलिनी का निवास मूलाधार चक्र में माना जाता है। उसे प्राण ऊर्जा, जीवनी शक्ति, सृजनप्रेरणा, जिजीविषा, उमंग आदि के रूप में समझा जा सकता है । उसका लगातार प्रयास काया के समस्त भौतिक प्रयोजनों में आवश्यक समर्थता एवं प्रेरणा उत्पन्न करने में लगा रहता है।
वस्तुतः कुण्डलिनी शक्ति अत्यंत व्यापक है । उसकी बिजली आकाश में कभी-कभी चमकती है तो चकाचौंध उत्पन्न कर देती है । काम - कौतुक मनुष्य को बेचैन और विक्षिप्त बना देती है । इस महाशक्ति का क्षरण रोका और उत्पादन बढ़ाया जा सके एवं जीवन क्षेत्र के महत्वपूर्ण प्रयोजनों में उसे लगाया जा सके तो उसका परिणाम ऐसा ही होगा जैसे कि छोटे से जनरेटर की तनिक सी क्षमता को विकसित करके विशाल क्षेत्र में बिजली दे सकने योग्य बना देना ।
जीवनी शक्ति के एक भाग का उपयोग संतानोत्पादन है । परंतु उससे असंख्य गुने आनन्ददायक और महत्वपूर्ण कार्य जीवन के क्षेत्र में और भी करने के लिए पड़े होते हैं। उन्हें पूरा करने के लिए अभीष्ट मात्रा में शक्ति का उत्पादन कुण्डलिनी जागरण से ही संभव है ।
यह थी शरीर के दक्षिणी ध्रुव की बात, अब कुण्डलिनी के उत्तरी ध्रुव यानि सहस्त्रार यानि मानव मस्तिष्क का मध्यभाग जो कि जीव चेतना का ज्ञान धारणा का केन्द्र है, इसे शिक्षण और अनुभव के सहारे आमतौर पर विकसित कराया जाता है, और वह जितना विकसित हो जाता है उतनी ही समझदारी बढ़ती है। उसी अनुपात में मनुष्य अधिक आजीविका एवं प्रतिष्ठा प्राप्त कर पाता है । इस केन्द्र की रहस्यमयी परतें कुण्डलिनी जागरण के अभ्यास से उभारी और सशक्त बनाई जा सकती हैं। इस उपार्जन को दिव्यज्ञान या दिव्यदृष्टि कहते हैं। दूरदर्शन, दूरश्रवण जैसी अतीन्द्रिय क्षमताऐं एवं अतीन्द्रिय ज्ञान के कौतुहल पूर्ण चमत्कार, विशिष्ठ बुद्धिमानों की अद्भुत मस्तिष्कीय प्रतिभा के आश्चर्यचकित करने वाले विवरण स्कूली शिक्षा या अनुभव अभ्यास का प्रतिफल नहीं है। इसके पीछे किसी रहस्यमय चेतना परत का प्रस्फुरण ही काम करता है ।
दूरदर्शिता एवं सूझ-बूझ के सहारे लोग ऐसी सफल योजनाएं बनाते हैं जिनके पूरा होने में कोई रूकावट या मुश्किल आती ही नहीं, इसे भी मानसिक विशिष्टता ही कह सकते हैं जो सर्व साधारण में नहीं होती । ऐसी उपलब्धियों में भी उन्हीं गहरी परतों का उभार काम करता है जिन्हें सामान्य प्रयासों से नहीं बल्कि कुण्डलिनी जागरण जैसे आध्यात्मिक प्रयासों से ही किया जाता है । जिन्हें अनायास ही कुछ ऐसी अतिरिक्त मानसिक क्षमता मिली हो तो यह हो सकता है कि उनकी पूर्व जन्म की संचित कमाई का प्रतिफल हो । चेतनात्मक उत्कर्ष की उच्चस्तरीय सफलता आत्मज्ञान, ब्रम्हज्ञान, तत्वज्ञान और सद्ज्ञान आदि चार रूपों में देखी जाती है। इनमें से किसी का भी जिसे कोई अंश प्राप्त होता है तो उनकी ज्ञान प्रतिभा असाधारण रूप से ऊपर उठने लगती है ।
तत्वदर्शी महामनीषी ब्रम्हज्ञानी आत्माऐं अपनी दिव्यक्षमताओं का उच्चस्तरीय प्रयोजनों में उपयोग करना जानती हैं। फलस्वरूप में महात्मा, देवात्मा, ब्रम्हात्मा जैसी भूमिकाऐं सामान्य शरीर धारण किए रहने पर भी निबाहते रहते हैं। उन्हें जड़ जगत की आंतरिक परिस्थितियों की जानकारी रहती है, उसमें हेर फेर करने की क्षमताऐं भी उनमें पाई जाती हैं, इसलिए उन्हें सिद्ध पुरुष कहा जाता है।
कुण्डलिनी जागरण की तुलना समुद्र मंथन से की गई है। पुराणों के अनुसार एक बार देव और दानव प्रजापति के आदेश पर समुद्र मंथन में जुट गए। दानव उसे अपनी ओर खींचते देवता अपनी ओर, दूध में से मक्खन निकालने वाली क्रिया जैसे, भगवान स्वयं कछुआ बनकर आधार स्थापित करते हैं, उनकी पीठ पर सुमेरु पर्वत रई के स्थान पर अवस्थित हुआ । शेषनाग के साढ़े तीन फेरे उस पर्वत पर लगाए गए और फलस्वरूप 14 रत्न प्रकट होते हैं । वस्तुतः यह सारा चित्रण अलंकारिक रूप से कुण्डलिनी शक्ति के प्रयोग प्रयोजन का ही है । हमारा मूत्र संस्थान खारे जल से भरा समुद्र है। उसे अगणित रत्नों का भण्डार कह सकते हैं।
स्थूल और सूक्ष्म शक्तियों की रत्न राशि इसी के मूल केन्द्र में छिपी हुई है । दानव शक्ति अर्थात कामुकता इसे अपनी ओर खींचती है और देवत्व इसे रचनात्मक कार्यों में लगाने के लिए अपनी ओर ।
कच्छप और सुमेरु मूलाधारचक्र में स्थित वह शक्ति बीज हैं जो दूसरे कणों की तरह गोल न होकर चपटा है और जिसकी पीठ नाभि ऊपर की तरफ गोल न होकर चपटी है। इसके चारों ओर कुण्डलिनी साढ़े तीन फेरे लपेटे महासर्पिणी महाशक्ति के रूप में पड़ी हुई है ।
इसे जगाने का कार्य मन्थन का प्रकरण उद्दाम, वासना के उभार और दमन के रूप में होता है। देवता और असुर दोनों ही आपके अंदर हैं, अपने-अपने तरह के विचार लिए हुए, वे अपना जोर आजमाते हैं और मंथन आरंभ हो जाता है।
योगीराज कृष्ण कहते हैं-
कुण्डलिनी जागरण से व्यक्ति 8 सिद्धियों को प्राप्त कर सकता है। (1) अड़िमा - अर्थात् परमाणु के समान सूक्ष्म बनकर पत्थर आदि में प्रवेश कर जाना ।
(2) महिमा -
अति विशाल हो जाना ।
(3) लघिमा - अत्यंत हल्का हो जाना |
(4) प्राप्ति- कहीं भी जा पहुँचने की शक्ति |
(5) प्राकाम्य - इच्छाओं एवं कामनाओं को जानने की सामर्थ्य |
(6) ईशत्व- नियंत्रण तथा निर्माण की शक्ति |
(7) वशित्व - सभी पदार्थों पर शासन करने की सामर्थ्य | (8) गरिमा- सघन हो जाना ।
इन सिद्धियों के पूर्व एवं बीच-बीच में ही अन्य सिद्धियाँ योगी को क्रमिक साधना के परिणाम स्वरूप प्राप्त होती रहती हैं। योगी पुरुष को इन सिद्धियों की प्राप्ति कर स्वयं को भटकने से रोकना पड़ता है । अन्यथा वह इन सिद्धियों की अलौकिकताओं में लिप्त होकर आगे प्राप्त होने वाली उपरोक्त सिद्धियों की प्राप्ति से बच जाता है।
यह सिद्धियाँ इस प्रकार हैं- दूरश्रवण, दूरदर्शन, मनाज्य (किसी के भी मन की बात जान लेना), परकाया प्रवेश, अजेय आदि आदि ।
प्राचीन ऋषि पातन्जलि जिनकी योग पद्धति अग योग के नाम से प्रख्यात है, ने साधक को बतावनी दी है कि "आत्मा के सा एकता ही एकमेव लक्ष्य होना चाहिए, विभूतियों की धि नहीं जो ध्यात्मिक मार्ग में अनायास उपलब्ध पुष्पों जैसी हैं। हमारा उद्देश्य उन सिद्धियों के दाता को प्राप्त करना होना चाहिये, न कि सिद्धियों को प्राप्त करना । ईश्वर उन साधकों को दर्शन नहीं देता, जो किसी लघु उपलब्धि से ही संतुष्ट हो जाते हैं । इसलिए सच्चे योगी अपनी आलौकिक शक्तियों के प्रदर्शन के विषय में चरम अवस्था तक पहुँचने के पूर्व सावधान रहते हैं, क्योंकि वे मिथ्या अहंकार पैदा करती हैं और उन्हें केवल प्राप्ति की चरम अवस्था से विमुख कर देती है । "
जब योगी चरम लक्ष्य की उपलब्धि कर लेते हैं, तब वे इच्छा होने पर विभूतियों का प्रदर्शन करते हैं अथवा उनसे विरत रहते हैं । तब उनके सारे कार्य चाहे वे अलौकिक हों या सामान्य, कर्मबंधन से मुक्त रहते हैं । आध्यात्मिक साधनाओं द्वारा कुण्डलिनी जागरण कर क्षमतावान बनने की ही बात शायद शायर ने शेर द्वारा कही है।
जब नासमझ था तो ख्वाहिश थी कि समझँ तुझे..
जब समझ आयी तो समझा कि अब समझँ नहीं....'

